spot_img

डिप्टी CM पर अफसरों का सीधा इल्जाम… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : बिहार की राजनीति में एक बार फिर अंदरूनी खींचतान सतह पर आ गई है। बिहार राजस्व सेवा संघ ने डिप्टी CM विजय सिन्हा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुये CM नीतीश कुमार से शिकायत दर्ज कराई है। संघ ने डिप्टी CM की कथित अमर्यादित टिप्पणियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। गौरतलब है कि विजय सिन्हा के पास ही राजस्व विभाग की जिम्मेदारी भी है। सेवा संघ का कहना है कि डिप्टी CM विजय सिन्हा सार्वजनिक मंचों से राजस्व विभाग के अधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे हैं, इससे विभाग की गरिमा को ठेस पहुंच रही है। संघ का दावा है कि इन बयानों को लेकर डिप्टी CM का खुलेआम उपहास भी होने लगा है। संघ के पत्र में कहा गया है कि मंत्री विभागीय मर्यादा की जगह तालियों और लोकप्रियता को तरजीह दे रहे हैं, यह व्यवहार प्राकृतिक न्याय के खिलाफ और व्यक्ति की गरिमा को आहत करने वाला है। इसी आधार पर संघ ने इसे गैरसंवैधानिक गतिविधि करार दिया। संघ का आरोप है कि डिप्टी CM मंच से कहते हैं, “खड़े-खड़े सस्पेंड कर देंगे, ऑन द स्पॉट फैसला होगा।” सेवा संघ का कहना है कि ऐसी भाषा नियमों और प्रक्रिया के विरुद्ध है, यह सिर्फ लोकप्रियता बटोरने का तरीका है। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप नहीं किया तो विभागीय कार्यक्रमों का बहिष्कार होगा।

बिहार राजस्व सेवा संघ का आवेदन

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई