अंडर-19 World Cup के लिये टीम इंडिया का ऐलान…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : BCCI ने शनिवार को अंडर-19 विश्व कप के लिये टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। आयुष म्हात्रे को कप्तान और विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया गया है, वहीं, विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सबकी निगाहें टिकी होंगी। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय अंडर-19 टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। खास बात यह है कि वर्ल्ड कप के लिये चुनी गई टीम ही इस दौरे में भी उतरेगी, ताकि संयोजन और लय बनाई जा सके। अंडर-19 विश्व कप का आयोजन 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। कुल 16 टीमें को चार ग्रुप में बांटा गया है। वहीं, भारत को ग्रुप बी मिला है। भारत के साथ इस ग्रुप में न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और अमेरिका शामिल हैं। 15 जनवरी को भारत बनाम अमेरिका, 17 जनवरी को भारत बनाम बांग्लादेश और 24 जनवरी को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हरारे में खेला जायेगा।

दक्षिण अफ्रीका दौरे में वैभव संभालेंगे कमान

वर्ल्ड कप से पहले एक बड़ा बदलाव भी सामने आया है। कप्तान आयुष म्हात्रे और उपकप्तान विहान मल्होत्रा कलाई की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका सीरीज में नहीं खेल पायेंगे। ऐसे में BCCI ने वैभव सूर्यवंशी को कप्तान और आरोन जॉर्ज को उपकप्तान बनाया है। तीनों मुकाबले 3, 5 और 7 जनवरी को विलोमोर पार्क में खेले जायेंगे।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये भारतीय टीम

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिये भारतीय टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश,किशन कुमार सिंह, उधव मोहन।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...