राहुल दुबे गैंग के दो शूटरों ने सनसनीखेज राज उगले… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर चली कार्रवाई में कुख्यात राहुल दुबे गैंग के दो एक्टिव शूटर राजेश पांडेय उर्फ अमरजीत पांडेय एवं कन्हाई दास को अवैध हथियारों के साथ दबोच लिया गया। दोनों के पास से उम्दा के किस्म के दो पिस्टल, 4 मैगजिन, 10 जिंदा गोलियां, 2 मोबाइल फोन मिले। इनकी अपाची बाइक (JH01FM-9889) भी जब्त कर ली गई। बीते कल रांची के SSP राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के दो शूटर किसी गलत इरादे से निकले हैं। इसके बाद पुलिस ने नामकुम के सिपाही नदी पुल, जोरार के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस चेकिंग देख बाइक सवारों ने हेडलाइट बंद कर भागने की कोशिश की, लेकिन चारों ओर से घिरते ही कानून के आगे झुकना पड़ा। गिरफ्तार राजेश सोनाहातू थाना क्षेत्र के हेसाहातू बस्ती का एवं कन्हाई दास जोरार बस्ती का रहनेवाला है। गिरफ्तार शूटरों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ये हथियार राहुल दुबे उर्फ जयशंकर दुबे, सुनील कुमार मीणा उर्फ मयंक सिंह एवं तुषार मिश्रा उर्फ सौम्या मिश्रा ने उपलब्ध कराये थे। उनका इरादा रांची और रामगढ़ के कारोबारियों की रेकी और रंगदारी की तैयारी वसूलने की थी। हरियाणा से शूटर बुलाकर कोयला कारोबारी पर फायरिंग की योजना भी सामने आई है। इन दोनों शूटरों को अरेस्ट करने में नामकुम के थानेेदार मनोज कुमार, इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, SI जयदेव कुमार सराक, गौतम कुमार, ASI टीपी केशरी की सराहनीय भूमिका रही।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...