spot_img

कोहली ने शेयर की बचपन की तस्‍वीर, कहा -‘खाओ, पियो, ऐश करो मित्रों’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : टीम इंडिया के पूर्व कैप्‍टन विराट कोहली ने एशिया कप-2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर की 71वीं  सेंचुरी जड़ी। उनके फैंस को लंबे समय से इसका इंतजार था। इसके बाद विराट ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। साथ में एक पंजाबी गाने की यह लाइन – ‘खाओ, पियो ऐश करो मित्रों.. दिल पर किसे दा दुखाओ ना..।  विराट तस्वीर में एक खाने की प्लेट लिए नजर आ रहे हैं, जिससे लग रहा है कि यह उनके बचपन में किसी पार्टी के दौरान की फोटो है।

कोहली

तीन साल से जारी शतक के सूखे को किया खत्‍म

विराट ने हाल में करीब तीन साल से जारी शतक के सूखे को खत्म किया। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप-2022 के सुपर-4 राउंड के मुकाबले में 122 रनों की शानदार पारी खेली।  विराट ने मैच में बतौर ओपनर बल्लेबाजी करते हुए कमाल दिखाया और 61 गेंदों पर 12 चौके और 6 छक्के लगाते हुए नाबाद 122 रन बनाए। मैच में कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे थे और उनकी गैर-मौजूदगी में ही विराट ने पारी का आगाज किया। विराट को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

अब केवल सचिन से पीछे हैं विराट

विराट कोहली के नाम अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 71 शतक हो गए हैं। उनसे आगे अब लिस्ट में केवल महान बल्लेबाज सचिन हैं।  सचिन ने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक जमाए हैं।  विराट ने अभी तक टेस्ट में 27, वनडे में 43 और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में एक शतक जड़ा है।

इसे भी पढ़ें : एक्टिव मोड में हजारीबाग पुलिस-प्रशासन, माफियाओं में हड़कंप… देखें

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे बीबी लाल, पीएम मोदी ने जताया शोक

इसे भी पढ़ें :वीर शहीदों के लंबे आंदोलन और संघर्ष का परिणाम है अलग झारखंड राज्य : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, काल के गाल में समा गये 19 लोग

इसे भी पढ़ें :पीने का पानी हुआ जहरीला, टोला का गुस्सा सड़क पर

इसे भी पढ़ें :कप्तान एरोन फिंच ने वनडे से रिटायरमेंट का किया ऐलान

इसे भी पढ़ें :चार्ल्स III घोषित किए गए ब्रिटेन के किंग

इसे भी पढ़ें :14 सितंबर तक चलेगा 19 झारखंड बटालियन NCC Cadets का ट्रेनिंग कैंप

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...