Kohramlive Desk : ऑस्ट्रेलियाई लिमिटेड ओवर टीम के कैप्टन एरोन फिंच ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वह 11 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे में आखिरी बार टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। फिंच ने यह फैसला अपनी खराब फॉर्म के चलते लिया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इस फॉर्मेट में पिछले काफी समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे थे। पिछली 7 पारियों में उनके बल्ले से मात्र 26 ही रन निकले है। वह आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे। फिंच ने शनिवार सुबह जारी एक बयान में कहा कि अब समय आ गया है कि एक नए कप्तान को अगले वनडे विश्व कप की तैयारी करने और जीतने का सबसे अच्छा मौका दिया जाए।
11 सितंबर को खेलेंगे अंतिम वनडे
फिंच 11 सितंबर को केर्न्स के काजलिस स्टेडियम में अपना 146वां और अंतिम वनडे मैच खेलने उतरेंगे। यह बतौर कप्तान उनका इस फॉर्मेट में 54वां मुकाबला होगा। बात एरोन फिंच के वनडे करियर की करें तो अभी तक खेले 145 मैचों में इस खिलाड़ी ने 39.14 की औसत से 5401 रन बनाए हैं। फिंच ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप को अपना अंतिम लक्ष्य बताया था, मगर अपनी खराब फॉर्मे के कारण उन्हें इस फॉर्मेट से पहले ही संन्यास लेना पड़ा।
इसे भी पढ़ें : नशा कभी मत करना मेरे भाई, सुनें क्या बोल गये BSF के विश्वजीत
इसे भी पढ़ें : किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी सरकार : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : हे भगवान, रात में सांप-बिच्छु ना डंसे, किसी के पेट में दर्द ना उठे, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भले सरकार के नाम कर देंगे, पर माफिया के हाथ जमीन नहीं जाने देंगे… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों












