Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप आज जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वाराणसी के ताज गंगेज होटल में उनका विवाह समारोह आयोजित किया गया है, जहां वह अक्षिता के साथ सात फेरे लेंगे। शादी को लेकर परिवार और करीबियों में उत्साह का माहौल है, वहीं मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। आकाशदीप और अक्षिता की शादी से जुड़े कार्यक्रम पिछले कई दिनों से बिहार के रोहतास जिले में चल रहे हैं। 22 जून को तिलक और हल्दी की रस्म संपन्न हुई थी, जबकि 23 जून को मेहंदी समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आकाशदीप अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ खुशी के रंग में रंगे नजर आये। मेहंदी समारोह की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में भारतीय क्रिकेटर अपने हाथों पर अक्षिता के नाम की मेहंदी लगाये दिखाई दिये। परिवार के साथ गाने-बजाने और डांस का माहौल भी देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में राजनीति और खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, इसलिये टीम इंडिया के कई प्रमुख खिलाड़ी इस समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे।
बिहार के सासाराम निवासी आकाशदीप का क्रिकेट सफर संघर्षों से भरा रहा है। बचपन से ही क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाले आकाशदीप ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुये भारतीय टीम तक का सफर तय किया। आज वह भारतीय टेस्ट टीम के महत्वपूर्ण गेंदबाजों में गिने जाते हैं। शादी के बाद मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किये जाने की भी तैयारी है, जिसमें कई खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।


इसे भी पढ़ें : बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…
इसे भी पढ़ें : JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…
इसे भी पढ़ें : रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…
इसे भी पढ़ें : गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें








