चार्ल्स III घोषित किए गए ब्रिटेन के किंग

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : चार्ल्स III को ‘एक्सेशन काउंसिल’ के एक ऐतिहासिक समारोह में शनिवार को ब्रिटेन का नया किंग घोषित कर दिया गया। इस पूरे समारोह का पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण किया गया। उनकी मां और क्वीन एलिजाबेथ II का गुरुवार को निधन हो जाने के बाद 73 साल के पूर्व प्रिंस ऑफ वेल्स की ताजपोशी की गई है। लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में ताजपोशी की औपचारिक घोषणा के बाद उनके शपथ ग्रहण के लिए समारोह हुआ।

प्रिंस विलियम  बने नया प्रिंस ऑफ वेल्स

किंग चार्ल्स III इस समारोह में अपनी पत्नी, क्वीन कॉन्सर्ट कैमिला और अपने बेटे व उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम के साथ शरीक हुए।  प्रिंस विलियम को नया प्रिंस ऑफ वेल्स बनाया गया है। इस समारोह में किंग चार्ल्स की ताजपोशी करते हुए घोषणा की गई, ‘प्रिंस चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज अब, हमारी सुखद स्मृति की महारानी की मृत्यु के बाद, हमारे राजा चार्ल्स III बन गए हैं… गॉड सेव द किंग!’

किंग ने चर्च ऑफ स्कॉटलैंड की रक्षा की भी शपथ

यहां किंग चार्ल्स ने महारानी के निधन की निजी तौर पर घोषणा करते हुए चर्च ऑफ स्कॉटलैंड की रक्षा की भी शपथ ली। इस दौरान अपने संबोधन में किंग चार्ल्स ने कहा कि उन्हें बतौर ब्रिटेन के महाराज अपने कर्तव्यों की पूरी समझ है।  उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि जिनका महाराज मुझे घोषित किया गया है, उन लोगों का स्नेह और वफादारी मुझे मिलती रहेगी।’ दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से शोक में झुके ध्वज को नए महाराज के राज्याभिषेक की घोषणा के साथ ही पूरी तरह फहरा दिया गया।

इसे भी पढ़ें : नशा कभी मत करना मेरे भाई, सुनें क्या बोल गये BSF के विश्वजीत

इसे भी पढ़ें : किसी के साथ अन्‍याय नहीं होने देगी सरकार : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : हे भगवान, रात में सांप-बिच्छु ना डंसे, किसी के पेट में दर्द ना उठे, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : भले सरकार के नाम कर देंगे, पर माफिया के हाथ जमीन नहीं जाने देंगे… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Accident : खौफनाक हा’दसा, 17 की मौ’त

नेपाल के रोल्पा जिले से दिल दहला देने वाली खबर(Accident) आई है, जहां एक निजी जीप अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इ

Trump : राष्ट्रपति ने सुनाया देखते ही गो’ली मा’रने का फरमान… जानें क्यों

अब शब्दों से निकलकर कार्रवाई की दहलीज पर आ पहुंचा है। इस जंग की आग में घी डाल दिया है अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के ताजा फैसले ने। ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को सा

Nepal : गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

नेपाल(Nepal) की सियासत में बड़ा झटका सामने आया है। गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने महज 26 दिन में ही इस्तीफा दे दिया। भ्रष्टाचार और संदिग्ध निवेश के आरोपों ने उनकी कुर्सी हिला दी। गुरुंग पर विवादित कारोबारी दीपक भट्टा से

Sunday : आखिर रविवार को ही क्यों मिलता है वीकऑफ? रोचक बातें… जानें

रविवार(Sunday), नाम लेते ही दिल में जैसे ठंडी हवा चलने लगती है। परिवार, आराम, चाय की चुस्की और सुकून का दिन।

India to Nepal : भारत से नेपाल में एंट्री पर अब सख्त नियम, जानें…

भारत(India) से नेपाल जाने वालों के लिये बड़ी चेतावनी है। नेपाल सरकार ने भारतीय(India) नंबर प्लेट वाले वाहनों को लेकर नियम और कड़े कर दिये हैं।