Ormanjhi : ओरमांझी के चकला टूगरी टोला के लोग बेहद परेशान हैं। उनकी परेशानी का शबब यह है कि उनके पानी का रंग बदल गया औऱ वह पीने लायक नहीं रह गया। कुआं का पानी बिल्कुल काला हो गया। हालत इतनी खराब हो गई है कि इंसान तो क्या जानवर के पीने लायक भी यह पानी नहीं रहा। पानी जहर हो गया। इसकी सबसे बड़ी वजह है इलाके में खुले डेयरी फॉर्म और खटाल। टोला में रहने वाले करीब एक सौ से ज्यादा परिवार आज सड़क पर उतर आये। जनाक्रोश उबाल पर था। उनका इल्जाम था कि कई दफा डेयरी फार्म के मालिक और प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया गया, पर बात आई-गई हो गई। लोगों के सेहत पर सीधा असर पड़ रहा है। अगर बहुत जल्द इसे बंद नहीं किया गया तो कभी भी अनहोनी हो सकती है। सड़क पर उतरे लोगों में ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं। सुनें क्या बोले टोला के उप प्रमुख रिजवान अंसारी
इसे भी पढ़ें : नशा कभी मत करना मेरे भाई, सुनें क्या बोल गये BSF के विश्वजीत
इसे भी पढ़ें : किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी सरकार : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : हे भगवान, रात में सांप-बिच्छु ना डंसे, किसी के पेट में दर्द ना उठे, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भले सरकार के नाम कर देंगे, पर माफिया के हाथ जमीन नहीं जाने देंगे… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बिहार में नगर निकाय चुनावों का ऐलान, दो चरणों में होगी वोटिंग
इसे भी पढ़ें :आजाद मार्केट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी
इसे भी पढ़ें :भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान… जानें कब
इसे भी पढ़ें :दुमका के बहुचर्चित अंकिता मर्डर केस की चार्जशीट तैयार…
इसे भी पढ़ें :बीवी का पता नहीं बताया तो चला दी गोली… देखें
इसे भी पढ़ें : ब्रांडेड Earphone सिर्फ 11 रुपये में, देखें कहां और कब










