spot_img

नहीं रहे बीबी लाल, पीएम मोदी ने जताया शोक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : देश के जाने-माने पुरातत्वविद् एवं पद्म विभूषण से सम्मानित बीबी लाल का शनिवार को निधन हो गया। वह 101 वर्ष के थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें एक महान बुद्धिजीवी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने ‘‘हमारे समृद्ध अतीत के साथ हमारे संबंध को गहरा किया।”  मोदी ने कहा, ‘‘श्री बीबी लाल एक महान व्यक्ति थे। संस्कृति और पुरातत्व में उनका योगदान अद्वितीय है। उन्हें एक महान बुद्धिजीवी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने हमारे समृद्ध अतीत के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा किया। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।”

लंबे समय तक थे एएसआई के महानिदेशक

लाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक रहे थे और उन्हें अयोध्या में उस स्थल पर खुदाई के दौरान मंदिर जैसे स्तंभ मिले थे, जहां अब राममंदिर का निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि लाल एएसआई के सबसे कम उम्र के महानिदेशकों में से एक थे और वह 1968 से 1972 तक पद पर रहे। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि देश ने एक प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है।

इसे भी पढ़ें : नशा कभी मत करना मेरे भाई, सुनें क्या बोल गये BSF के विश्वजीत

इसे भी पढ़ें : किसी के साथ अन्‍याय नहीं होने देगी सरकार : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : हे भगवान, रात में सांप-बिच्छु ना डंसे, किसी के पेट में दर्द ना उठे, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : भले सरकार के नाम कर देंगे, पर माफिया के हाथ जमीन नहीं जाने देंगे… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...