Kohramlive : महाराष्ट्र के कई इलाकों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान विभिन्न घटनाओं में 19 लोगों की जान जाने की सूचना है। इनमें 14 की मौत डूबने से हुई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बता दें कि 31 अगस्त से शुरू हुआ 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुक्रवार को संपन्न हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के वर्धा जिले के सवांगी में तीन लोग डूब गए। एक अन्य देवली में डूब गया। यवतमाल जिले में मूर्ति विसर्जन के लिए गए दो व्यक्ति तालाब में डूब गए।
पेड़ पंडाल पर गिरने से अधेड़ की मौत
अधिकारी ने बताया अहमदनगर जिले के सुपा और बेलवंडी में अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। दो अन्य की मौत प्रदेश के जलगांव जिले में हो गई। देहात क्षेत्र, धूले, सतारा और सोलापुर शहर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। नागपुर शहर के शक्करदारा इलाके में चार लोगों की मौत हो गई। नागरिक निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे के कोलबाद इलाके में बारिश के बीच एक पेड़ एक गणेश पंडाल पर गिर गया, जिससे 55 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात की है।
बिजली का झटका लगने से बच्ची की मौत, 11 घायल
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस बीच रायगढ़ के पनवेल में बिजली का झटका लगने से नौ साल की एक बच्ची समेत 11 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को वडघर कोलीवाडा में हुई। प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान कई जगह कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाएं भी हुईं। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थकों के बीच अहमदनगर जिले के तोपखाना में मारपीट हो गई। जलगांव में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान लोगों के एक समूह ने मेयर के बंगले पर पथराव कर दिया
इसे भी पढ़ें : नशा कभी मत करना मेरे भाई, सुनें क्या बोल गये BSF के विश्वजीत
इसे भी पढ़ें : किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी सरकार : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : हे भगवान, रात में सांप-बिच्छु ना डंसे, किसी के पेट में दर्द ना उठे, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भले सरकार के नाम कर देंगे, पर माफिया के हाथ जमीन नहीं जाने देंगे… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बिहार में नगर निकाय चुनावों का ऐलान, दो चरणों में होगी वोटिंग












