Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल नये और चुनौतीपूर्ण किरदार के साथ दर्शकों के सामने आने वाली है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ईथा’ का पहला टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक चर्चा का विषय बन गया है। श्रद्धा इस फिल्म में महाराष्ट्र की महान तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ अभिनेता Randeep Hooda और Mohammed Zeeshan Ayyub भी अहम भूमिकाओं में नजर आयेंगे। यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘कॉकटेल 2’ के साथ दिखाया गया पहला टीजर
फिल्म का पहला टीजर 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Cocktail 2 के साथ दर्शकों को दिखाया गया। टीजर सामने आते ही श्रद्धा कपूर का नया अवतार सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। दर्शकों ने उनके लुक और अभिनय की जमकर सराहना की।
विठाबाई के साहस की कहानी ने खड़े कर दिये रोंगटे
टीजर में विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन का एक बेहद चर्चित प्रसंग दिखाया गया है। मंच पर प्रस्तुति के दौरान उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू होती है, लेकिन वह अपना धैर्य नहीं खोतीं। कहानी में दिखाया गया है कि वह मंच के पीछे जाती हैं, बच्चे को जन्म देती हैं और फिर प्रस्तुति पूरी करने के लिये दोबारा मंच पर लौट आती हैं। यही दृश्य दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में है।
1940 से 1990 तक की संघर्ष और सफलता की यात्रा
‘ईथा’ सिर्फ एक बायोपिक नहीं, बल्कि एक ऐसी लोक कलाकार की कहानी है जिसने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी कला का परचम बुलंद रखा। फिल्म में 1940 के दशक से लेकर 1990 के दशक तक विठाबाई के संघर्ष, लोकप्रियता और निजी जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया जायेगा। टीजर की झलक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखने लायक है। कई प्रशंसकों ने श्रद्धा कपूर की वापसी को शानदार बताया, वहीं, कुछ ने उनके अभिनय को अब तक का सबसे दमदार प्रदर्शन करार दिया। ऑनलाइन चर्चाओं में टीजर के संगीत, लावणी अंदाज और श्रद्धा के स्क्रीन प्रेजेंस की खूब तारीफ हो रही है।
Teaser of #Eetha @ShraddhaKapoor is back with bang #ShraddhaKapoor pic.twitter.com/CSS2CAAgMp
— heyitsme____ (@wbu_g_) June 19, 2026
इसे भी पढ़ें : पहली नजर का प्यार, हकीकत या केवल एहसास? क्या कहता है विज्ञान… जानें
इसे भी पढ़ें : कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…
इसे भी पढ़ें : नदी में नहाने निकलीं, फिर नहीं लौटीं 2 सहेलियां, परिजनों की बढ़ी बेचैनी…
इसे भी पढ़ें : कभी दहाड़ते थे बाघ, अब इंतजार में है जंगल के राजा!
इसे भी पढ़ें : सिंदूरदान से पहले दुल्हन ने कहा ‘नहीं’, फिर गजब हो गया…












