Hazaribagh (Sunil Sahu) : हजारीबाग पुलिस-प्रशासन के एक्टिव मोड में आते ही बरकठ्ठा के बरकनगांगो में दो अवैध क्रशरों को सील कर दिया गया। वहीं, अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर और गिट्टी से ओवरलोडेड हाइवा को भी जब्त कर लिया गया। छापेमारी में दो ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार ड्राइवरों के नाम संतोष शर्मा और सुरेंद्र शर्मा हैं। दोनों कोडरमा के रहने वाले हैं। खान निरीक्षक सुनिल कुमार ने बताया कि हाइवा को पकड़ने के बाद गिरिडीह में रहने वाले मालिक विश्वजीत मंडल ने जांच टीम को जाली चालान देकर धोखा देने की कोशिश की। इस वजह से उसे भी अभियुक्त बनाया गया है। बरकठ्ठा थाना में कुल 12 अज्ञात और 5 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उमेश राम, हरिलाल चौधरी, विश्वजीत मंडल, संतोष शर्मा और सुरेंद्र शर्मा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। हजारीबाग पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से पत्थर, बालू और कोयला माफिया में हड़कंप मच गया है।

यहां याद दिला दें कि हजारीबाग में अवैध क्रशर, माइनिंग, बालू और कोयला तस्करी को रोकने को लेकर डीसी नैंसी सहाय और पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे ने टास्क फोर्स का गठन किया है। बरही एसडीओ पूनम कुजूर की देखरेख में इस टीम ने आज की कार्रवाई की। इस टीम में बरकठ्ठा सीओ श्रीकांत लाला मांझी, खान निरीक्षक सुनील कुमार, बरकठ्ठा थानेदार और प्रदुषण विभाग के अभिनव कुमार सिन्हा को शामिल किया गया था।


इसे भी पढ़ें : वीर शहीदों के लंबे आंदोलन और संघर्ष का परिणाम है अलग झारखंड राज्य : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : दहशत की गाथा लिखने वाले का क्या किया हजारीबाग पुलिस ने… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पीने का पानी हुआ जहरीला, टोला का गुस्सा सड़क पर
इसे भी पढ़ें : सांप ने डंसा छउवा को, जादू टोना में भयानक अंत…राजधानी के सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हे भगवान, रात में सांप-बिच्छु ना डंसे, किसी के पेट में दर्द ना उठे, देखें वीडियो






