- नेचुरल प्रोडक्ट जैसे सिरका या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल ही बेहतर
कोहराम लाइव डेस्क : महिलाओं के जीवन में गर्भकाल यानी प्रेग्नेंसी पीरिएड का खास महत्व होता है। डॉक्टरों के अनुसार, इस दौरान महिलाओं को दैनिक जीवन में कई प्रकार की सावधानियां बरतनी जरूरी है। उल्लेखनीय है कि इस दौरान महिलाओं का वेट पेट में पल रहे बच्चे के कारण बढ़ जाता है।
इसके साथ ही शरीर में कई तरह के बदलाव भी आते हैं। शरीर का वजन बढ़ने के कारण कई काम करने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए यह ध्यान रखना चाहिए कि क्या करें और कैसे करें। क्या न करें और समझें कि ऐसा न करना क्यों जरूरी है। सबसे पहले हल्की-फुल्की साफ-सफाई के दौरान केमिकल युक्त चीजों के यूज से बचना चाहिए। प्राकृतिक उत्पाद जैसे सिरका या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल ही बेहतर होगा। इससे उनपर गंध का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। आइए अन्य सावधानियों से भी आपको कराते हैं रूबरू।
संतुलन बनाकर चलना जरूरी
घरेलू काम करने के मामले में गर्भवती महिलाओं को संतुलन बनाकर चलना जरूरी है। ज्यादा टेंशन वाले काम करने से परहेज करें। इस पीरियड में ज्यादा मेहनत वाले काम से थकान होती, जो हेल्थ के लिए भी ठीक नहीं है। कुछ काम नहीं करने की टेंडेंसी भी ठीक नहीं है। गतिहीन जीवनशैली का प्रेग्नेंसी पर खराब प्रभाव पड़ सकता है। अत: घर के हल्के सुरक्षित काम जरूर करें।
इसे भी पढ़ें : स्वस्थ रहना है तो बदलिए Super food का कॉन्सेप्ट
भारी सामान कभी न उठाएं
डॉक्टरों के अनुसार, गर्भावस्था में भारी सामान उठाना कभी भी खतरनाक हो सकता है। इस दौरान सामान्य रूप से कमर दर्द रहता है। ऐसे में भारी वजन बिल्कुल नहीं उठाना चाहिए। पानी की बाल्टी और राशन का भारी वजन उठाने की गलती कभी न करें।
आराम से करें घर के ये काम
- बड़ी आसानी से सब्जियां को काटने और साफ करने का काम किया जा सकता है।
- धीरे-धीरे बाथरूम की सफाई की जा सकती हैं।
- कम समय के लिए बर्तन धोने का काम भी किया जा सकती है।






