spot_img
spot_img
spot_img

पहली नजर का प्यार, हकीकत या केवल एहसास? क्या कहता है विज्ञान… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : फिल्मों में अक्सर आपने देखा होगा, नजरें मिलीं, समय थम गया, दिल की धड़कनें तेज हो गई और बैकग्राउंड में संगीत बजने लगा। इसे लोग ‘लव एट फर्स्ट साइट’ यानी पहली नजर का प्यार कहते हैं। लेकिन क्या सचमुच किसी अनजान व्यक्ति को देखते ही प्यार हो सकता है, या यह सिर्फ एक गहरा आकर्षण होता है? प्यार को आमतौर पर भरोसे, भावनात्मक जुड़ाव, सुरक्षा और समझदारी पर आधारित रिश्ता माना जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना जाने-पहचाने किसी से प्यार कैसे हो सकता है? इस सवाल का जवाब विज्ञान और मनोविज्ञान दोनों देने की कोशिश करते हैं।

पहली नजर में आखिर होता क्या है?

विशेषज्ञों के अनुसार, पहली नजर का प्यार अक्सर हमारे दिमाग और भावनाओं के बीच होने वाली एक तेज रासायनिक प्रतिक्रिया का परिणाम होता है। प्रसिद्ध एंथ्रोपोलॉजिस्ट हेलन फिशर की ब्रेन स्टडी बताती है कि गहरे प्रेम की भावना से जुड़े लोगों के दिमाग में डोपामाइन नामक रसायन सक्रिय हो जाता है। यही केमिकल उत्साह, खुशी और रोमांच का एहसास कराता है। वहीं कई शोधों में पहली नजर के प्यार को एक तीव्र आकर्षण या भावनात्मक खिंचाव के रूप में भी देखा गया है।

कैसे पहचानें कि यह ‘लव एट फर्स्ट साइट’ जैसा एहसास है?

अगर किसी को देखते ही आपके भीतर कुछ अलग-सा महसूस होने लगे, तो यह पहली नजर के प्यार या गहरे आकर्षण का संकेत हो सकता है।

इसके कुछ सामान्य संकेत

● किसी की शारीरिक सुंदरता या व्यक्तित्व से तुरंत आकर्षित होना।
● उसे बार-बार याद करना या उसके बारे में सोचते रहना।
● अचानक बहुत ज्यादा खुशी या उत्साह महसूस होना।
● उसके साथ ज्यादा समय बिताने की इच्छा होना।
● यह महसूस होना कि आप दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।
● किसी एक व्यक्ति या दोनों को समान रूप से यह एहसास होना।

क्या पहली नजर का प्यार हमेशा सफल होता है?

इसका जवाब आसान नहीं है। कई रिश्ते ऐसे होते हैं जो पहली मुलाकात के आकर्षण से शुरू होकर जीवनभर के मजबूत संबंध में बदल जाते हैं। लेकिन हर बार ऐसा हो, यह जरूरी नहीं।विशेषज्ञों का मानना है कि किसी रिश्ते की सफलता कई अन्य बातों पर भी निर्भर करती है। जैसे,

● दोनों लोगों की सोच और मूल्य।
● रिश्तों को लेकर उनका नजरिया।
● भावनात्मक जुड़ाव का तरीका।
● संवाद और समझदारी।
● पारिवारिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि।

धीरे-धीरे भी पनप सकता है प्यार

हर प्रेम कहानी पहली नजर से शुरू नहीं होती। अधिकांश मामलों में प्यार समय के साथ विकसित होता है। जब दो लोग एक-दूसरे को समझते हैं, साथ समय बिताते हैं और भरोसा बनता है, तब रिश्ते में गहराई आती है। ऐसे रिश्ते अक्सर ज्यादा स्थायी और मजबूत माने जाते हैं। इसलिये अगर आपको किसी को देखते ही दिल की घंटियां नहीं सुनाई देतीं, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपके जीवन में प्यार नहीं आयेगा।

आखिर क्यों होता है पहली नजर का प्यार?

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, पहली नजर का प्यार अक्सर शारीरिक आकर्षण से शुरू होता है। हालांकि सिर्फ सुंदरता ही इसका कारण नहीं होती। कई बार किसी की मुस्कान, बोलने का तरीका, आत्मविश्वास, व्यवहार या फिर कोई समान रुचि भी तुरंत जुड़ाव का एहसास करा सकती है। यही वजह है कि कुछ लोग पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे के प्रति खास खिंचाव महसूस करने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें : कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

इसे भी पढ़ें : नदी में नहाने निकलीं, फिर नहीं लौटीं 2 सहेलियां, परिजनों की बढ़ी बेचैनी…

इसे भी पढ़ें : कभी दहाड़ते थे बाघ, अब इंतजार में है जंगल के राजा!

इसे भी पढ़ें : सिंदूरदान से पहले दुल्हन ने कहा ‘नहीं’, फिर गजब हो गया…

इसे भी पढ़ें : वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस रोज से घर-घर पहुंचेंगे BLO…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...