कोहराम लाइव डेस्क : देश में वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है। पहले चरण में अभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जा रही है। कोवैक्सीन की निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने वैक्सीन से जुड़े कई सवालों को स्पष्ट किया है। भारत बायोटेक ने फैक्टशीट जारी करते हुए बताया है कि किन-किन लोगों को वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए। यदि आप वैक्सीन लेना चाहते हैं, तो अपनी चिकित्सीय स्थितियों के बारे में वैक्सीनेटर या अधिकारी को अवगत कराएं।
कंपनी ने कहा है कि कोई भी एलर्जी हो, बुखार हो, रक्तस्राव विकार हो या रक्त पतला हो, प्रतिरक्षा दमनकारी हैं या आप एक दवा पर हैं, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है, तो वैक्सीन नहीं लें।
इसे भी पढ़ें : रोज खाएं एक केला, High BP को करें कंट्रोल
हो सकता है गंभीर रिएक्शन
कंपनी ने फैक्टशीट जारी करते हुए कहा है कि एलर्जी वाले व्यक्ति कोवैक्सीन दिए जाने पर गंभीर एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। इस कारण सांस लेने में परेशानी हो सकती है। साथ ह चेहरे या गर्दन पर सूजन, तेत धड़कन, शरीर पर चकते, चक्कर आना और कमजोरी जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : सौंफ की चाय का ऐसे करें सेवन, इन समस्याओंं से मिलेगी निजात














