Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत के भंडार गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में वायरल हो गई। मौके पर पहुंची चौपारण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। SI दिव्य प्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति मुंह के बल गिर गया था। गिरने के दौरान उसके माथे पर गंभीर चोट लगी, जो मौत का कारण बन सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
मोबाइल फोन बना पहचान की कड़ी
जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल फोन मिला। इसी बीच मोबाइल पर आये एक कॉल ने जांच को नई दिशा दे दी। पुलिस ने जब फोन रिसीव किया, तो दूसरी ओर मौजूद व्यक्ति ने मृतक की पहचान नागेंद्र सिंह के रूप में बताई। उसने यह भी जानकारी दी कि वह गिरिडीह जिले का रहने वाला था और बोरिंग मशीन में मजदूरी का काम करता था।हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी तक मृतक की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है। परिजनों और संबंधित लोगों से संपर्क कर सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।
इसे भी पढ़ें : नदी में नहाने निकलीं, फिर नहीं लौटीं 2 सहेलियां, परिजनों की बढ़ी बेचैनी…
इसे भी पढ़ें : कभी दहाड़ते थे बाघ, अब इंतजार में है जंगल के राजा!
इसे भी पढ़ें : सिंदूरदान से पहले दुल्हन ने कहा ‘नहीं’, फिर गजब हो गया…
इसे भी पढ़ें : वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस रोज से घर-घर पहुंचेंगे BLO…
इसे भी पढ़ें : जब सरकार नहीं जागी, तो गांव जाग उठा, फिर क्या हुआ, जानें…












