spot_img
spot_img
spot_img

सफर के दौरान होती है उल्टी, तो करें बस ये काम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : ऐसा देखा जाता है कि बहुत से लोगों को कार या बस में सफर के दौरान जी मिचलाने और उल्टी की शिकायत होती है। कई बार आपको सफर के दौरान कुछ घंटे ही नहीं, बल्कि तीन-चार दिनों तक चक्कर, घबराहट, जी मिचलाने या उल्टी जैसी समस्याएं होती है, जिसे मोशन सिकनेस कहते हैं। अगर इस स्थिति से बचना है, तो सबसे पहले गाड़ी की पिछली सीट पर बैठने से परहेज करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : दही खाने के हैं कई फायदे, मोटापा दूर करने के साथ इसे भी करेगा…

क्यों आती है वॉमिटिंग

सबसे पहले ध्यान रखें कि मोशन सिकनेस कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी स्थिति है, जब हमारे दिमाग को भीतरी कान, आंख और त्वचा से अलग-अलग सिग्नल मिलते हैं। इसमें सेंट्रल नर्वस सिस्टम कन्फ्यूज हो जाता है। अगर आप थोड़ी सावधानी के साथ चलें तो मोशन सिकनेस से निजात पाना आसान है। गाड़ी में आगे की सीट पर बैठकर इस समस्‍या से निजात पा सकते हैं।

किताब पढ़ने से बचें 

सफर के दौरान उल्टी की समस्या रहने पर किताब बिल्कुल न पढ़ें। इससे आपके दिमाग तक गलत संदेश मिलने लगता है।

फ्रेश हवा मिलने पर नहीं होगी परेशानी 

अगर आपको ज्यादा दिक्कत हो रही हो तो गाड़ी की खिड़की का शीशा खोल लें और बाहर की ओर मुंह करके बैठें। फ्रेश हवा मिलने से आप अच्छा महसूस करेंगे।

इसे भी पढ़ें : दही खाने के हैं कई फायदे, मोटापा दूर करने के साथ इसे भी करेगा…

खाली पेट सफर करने से बचें

लोगों की यह गलत धारणा है कि खाली पेट सफर करने पर उल्टी नहीं होगी, जो लोग बिना कुछ खाये सफर पर निकल जाते हैं, उन्हें मोशन सिकनेस अधिक होता है। इसका मतलब यह भी नहीं कि आप बहुत हेवी डाइट लें। घर से हल्की और हेल्दी डाइट लेकर ही सफर पर निकलना चाहिए।

साथ रखें लेमन 
जब भी आप किसी सफर पर निकलें तो अपने साथ एक पका हुआ लेमन जरूर रख लें। जब भी आपका मन म‍िचलने सा लगे तो तुरंत इस नींबू को छीलकर सूंघे। इससे आपका मन फ्रेश होगा साथ ही ऐसा करने से उल्टी भी नहीं आएगी

भूना हुआ लौंग साथ रखें

लौंग को भूनकर पीस लें और किसी डिब्बी में भरकर रख लें। जब भी सफर पर जा रहे हैं तो इसे साथ ले जाएं। उल्टी जैसा मन हो तो इसे सिर्फ एक चुटकी मात्रा में चीनी या काले नमक के साथ लें और चूसते रहें।

तुलसी के पत्‍ते साथ रखें
तुलसी के पत्ते चबाने से उल्टी नहीं आएगी। इसके अलावा एक बॉटल में नींबू और पुदीने का रस काला नमक डालकर रखें और सफर के दौरान इसे थोड़ा-थोड़ा पीते रहें।
   

इसे भी पढ़ें : पेट के बल सोने की छोड़ें आदत,वर्ना…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

Palamu : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में...

AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

Kohramlive : AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अक्सर यह...