- दिव्यांग युवक को मात्र 10 मिनट में पेंशन का लाभ
- शिविर में एक साथ 80 लाभुकों का पेंशन स्वीकृत
Ranchi : पलामू के सुआ पंचायत में आयोजित आपके अधिकार, आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम में एक साथ 80 लाभुकों की पेंशन स्वीकृत की गयी। उसमें वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन शामिल थे। लाभुकों के बैंक खाते में जनवरी 2022 से पेंशन की राशि प्राप्त होने लगेगी। पेंशन पाने की अपनी खुशी को शब्दों में बयां करते हुए लाभुक सुखली देवी ने कहा कि “बड़ी वृद्धा पेंशन ला दौड़ली, का कहूं नाहीं होवत रहे… पेंशन बन गइल। जइसे हमनी के रोवां जुड़ा गइल, वइसही सरकार के भी रोवां जुड़ावे।” एक अन्य लाभुक ने कहा कि “बेसे दिन से कूदत रहली, आज फल मिलल बा। जुग-जुग जियस हेमन्त बाबू।” यह मूल वाक्य ही सरकार द्वारा आयोजित शिविर की विशेषता को प्रकट करता है। आमजनों में सरकार एवं प्रशासन के प्रति सकारात्मक भावना विकसित हो रही है। शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हाथों हाथ निदान किया जा रहा है।
दिव्यांग को मिली प्राथमिकता
नगर पंचायत जामताड़ा में आयोजित शिविर में एक शत प्रतिशत दिव्यांग युवक देवकीनंदन केडिया के प्रति तत्परता दिखाते हुए पेंशन योजना का आवेदन प्राप्ति के 10 मिनट के भीतर सारी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनकी पेंशन की स्वीकृति कर उनके घर जाकर उनके परिजनों को प्रदान की गई। वहीं पाकुड़ के पाकुड़िया प्रखंड के गणपुरा निवासी असहाय एवं वृद्ध महिला वाहा मुर्मू की समस्या का भी समाधान किया गया। उन्हें लंबे अरसे से वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त नहीं हुई थी। इन्हें प्रखंड व अंचल की समुचित जानकारी नहीं थी। वह गणपुरा पंचायत में आपके अधिकार, आपकी सरकार- आपके द्वार शिविर पहुंची, तो शिविर के कर्मियों ने संवेदनशीलता से कार्य करते हुए इनके आवेदन को ऑन स्पॉट सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरा कर इनकी पेंशन स्वीकृत कर दी। वाहा मुर्मू का चेहरा खुशी से खिल उठा। उन्होंने कहा कि सरकार ने बुढ़ापा अच्छे से काटने के लिए उनकी वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कर दी।
इसे भी पढ़ें : शुक्र है लहू के रंग नहीं बदले, वरना कैसे खड़ी होती मिश्रा जी की चाय की दुकान…
इसे भी पढ़ें : युवाओं को रोजगार, किसानों को मिलेगा सम्मान : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : 130 रुपये कम उड़ाये खाते से, अब हैरान-परेशान पारसनाथ, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : DSP के बेटे को मारी गोली, मौनी बाबा बनी पुलिस, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 20 साल का दर्द गया मुफ्त में एक दिन में, भला हो डॉ अजीत का, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : CBSE परीक्षा के दिन ही OMR शीट का किया जा रहा मूल्यांकन, बोर्ड ने जारी किया नोटिस
इसे भी पढ़ें : 8वीं,10वीं पास के लिए निकली बंपर Vacancy, इस तारीख से करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : बड़का ब्राउन शुगर तस्कर गांधी धराया, पुलिस को बताया- कैसे कराता था डिलीवरी
इसे भी पढ़ें : महिलाओं के लिए FACEBOOK ने लॉन्च किए खास फीचर्स, जानें












