spot_img
spot_img
spot_img

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का कांग्रेस पार्टी से निलंबन रद्द कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने तत्काल प्रभाव से उनके निलंबन को समाप्त करते हुये उन्हें फिर से पार्टी की मुख्यधारा में शामिल कर लिया है। यहां याद दिला दें कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को इसी वर्ष 21 मार्च को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने निलंबित कर दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर टिप्पणी की थी, जिसे पार्टी नेतृत्व ने अनुशासनहीनता माना था। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुये निलंबन का आदेश जारी किया गया था। अब करीब तीन महीने बाद पार्टी ने अपना फैसला बदलते हुये उन्हें निलंबन मुक्त कर दिया। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने देर शाम इस संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने योगेंद्र साव का निलंबन वापस लेने का निर्णय लिया है। इस फैसले को कांग्रेस संगठन के भीतर महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

कांग्रेस के प्रति हमेशा समर्पित रहा हूं : योगेंद्र साव

निलंबन समाप्त होने के बाद योगेंद्र साव ने दूरभाष पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये मीडिया से कहा कि उनका कांग्रेस पार्टी से रिश्ता हमेशा विचार और संघर्ष का रहा है। उन्होंने कहा कि वे शुरू से ही पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और शायद इसी भरोसे के कारण पार्टी नेतृत्व ने उन्हें फिर से जिम्मेदारी निभाने का अवसर दिया है। योगेंद्र साव ने स्पष्ट कहा कि उनकी प्राथमिकता आज भी बड़कागांव और आसपास के विस्थापित परिवारों के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को उचित मुआवजा और रोजगार दिलाने की लड़ाई वे लगातार लड़ते रहेंगे। बड़कागांव के लोगों को चार गुना मुआवजा दिलाना और विस्थापित परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना, उनकी प्राथमिकता है। संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

इसे भी पढ़ें : बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

इसे भी पढ़ें : नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

इसे भी पढ़ें : 15 साल का तूफान और अलग ड्रेसिंग रूम, मौका मिला तो टूट जायेगा ये रिकॉर्ड…

इसे भी पढ़ें : CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

15 साल का तूफान और अलग ड्रेसिंग रूम, मौका मिला तो टूट जायेगा ये रिकॉर्ड…

Kohramlive : महज 15 साल की उम्र में भारतीय सीनियर...