Kohramlive desk: 8वीं,10वीं पास के लिए निकली बंपर Vacancy, सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर हैं। 8वीं और 10वीं पास कर नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अपनी विभिन्न इकाइयों में विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन कर सकतें है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 दिसंबर 2021 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी इस लिंक पर http:///https://www.nclcil.in/Content/nclcil.in/Document/771Notification क्लिक कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
NCL Recruitment 2021: Vacancy की संख्या
वेल्डर के 88 पद, फिटर के 685 और इलेक्ट्रीशियन के 430 सहित कुल 1295 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी।
NCL Recruitment 2021: शैक्षणिक योग्यता
इलेक्ट्रीशियन, फिटर और मोटर मैकेनिक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए। वहीं वेल्डर पद के लिए अभ्यर्थी का 8वीं पास होनी अनिवार्य है और आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए।
NCL Vacancy 2021: आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 16 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
NCL Recruitment 2021: चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : …और इस तरह लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : शादी समारोह में जाने की कर रही थी जिद्द, फंदे पर झूलती मिली लाश…
इसे भी पढ़ें : HOME GUARD के 30,000 पदों पर होगी भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन
इसे भी पढ़ें : बिजली विभाग में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन…












