kohramlive desk : CBSE बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा पैटर्न चेंज हो चुका है। नए परीक्षा पैटर्न में बहुविकल्पीय प्रश्न हैं और उनके उत्तर के लिए विकल्प भी दिए जा रहे हैं। इन्हें ओएमआर शीट पर मार्क करना है। सीबीएसई के इस नए परीक्षा पैटर्न में ओएमआर शीट का मूल्यांकन परीक्षा के दिन ही किया जा रहा है।
अनियमिततता को देखने के लिए है बना है सिस्टम
बोर्ड ने अपने नोटिस में कहा है कि हालांकि परीक्षा के आंसर की तैयार करने में सभी जरूरी सावधानियां बरती गई हैं, फिर भी प्रश्नों या उत्तर में कुछ अनियमितता देखने को मिल सकती है। ऐसे में बोर्ड ने एक सिस्टम तैयार किया है, जो ऐसी समस्याओं का समाधान देगा। इस सिस्टम के हिसाब से मूल्यांकन कर्ताओं को आंसर की के आधार पर ही छात्रों की ओएमआर शीट का मूल्यांकन करना है। सीबीएसई ने सभी स्कूलों को सूचित किया है कि यदि किसी भी पेपर या आंसर की को लेकर कोई दिक्क्त देखने को मिलती है, तो परीक्षा के बाद मामले को बोर्ड के पास भेजा जाएगा। स्कूलों से मिले फीडबैक पर रिजल्ट तैयार करते वक्त विशेषज्ञ इस बात का ध्यान रखेंगे कि कोई भी समस्या न रह जाए।
इसे भी पढ़ें : बड़का ब्राउन शुगर तस्कर गांधी धराया, पुलिस को बताया- कैसे कराता था डिलीवरी
इसे भी पढ़ें : महिलाओं के लिए FACEBOOK ने लॉन्च किए खास फीचर्स, जानें
इसे भी पढ़ें : OMICRON VARIANTS : विदेशयात्रा से लौटे 12 कोरोना संक्रमित LNJP अस्पताल में भर्ती
इसे भी पढ़ें : Omicron Variants : दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक ही परिवार के 4 लोग पॉजिटिव
इसे भी पढ़ें : प्रॉपर्टी डीलर रामकुमार राय को घर के बाहर गोलियों से भूना…
इसे भी पढ़ें : HOME GUARD के 30,000 पदों पर होगी भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन
इसे भी पढ़ें : बिजली विभाग में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें : CYCLONE ‘JAWAD’ को लेकर 27 ट्रेनें रद्द, रांची से भी 5 कैंसल















