spot_img

शुक्र है लहू के रंग नहीं बदले, वरना कैसे खड़ी होती मिश्रा जी की चाय की दुकान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Nandani Singh and Aarti Gupta): खुदा का शुक्र है कि उसने लहू के रंग नहीं बदले। सबका एक ही रंग लाल है। उसमें कोई भेद नहीं, वरना कैसे खड़ी होती मिश्रा जी की चाय की दुकान। आदित्‍य मिश्रा की दुख भरी गाथा और उनकी कुर्बानी की कहानी सुन, पिघले मुस्‍तफा अंसारी, इमरान अंसारी और इब्राहिम सहित कई अन्‍य लोग उनका सहारा बने। किसी ने बांस, तो किसी ने तिरपाल तो, किसी ने जगह देकर खड़ी कर दी उनकी चाय की दुकान। रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के गोंदली पोखर में सड़क किनारे कल मिश्रा जी की चाय दुकान की फीता काटी जायेगी, मतलब उद्घाटन। पूरा गोंदली पोखर उनके साथ है। सतीश चौधरी ने अपनी दुकान में उन्‍हें जगह दी है, पर मिश्रा जी उन्‍हें हर माह 15 सौ रुपये भाड़ा देंगे। मिश्रा जी को उम्‍मीद है कि वह दिन रात मेहनत कर अपनी शेष जिंदगानी मजे में बीता लेंगे। एक जमाना था जब मिश्रा जी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ अलग झारखंड राज्‍य का झंडा ढोने वालों की कतार में सबसे आगे रहा करते थे। गुरुजी के हर समारोह, आना-जाना, कार्यक्रम से लेकर उनके खाने-पीने का जुगाड़ और उनका ख्‍याल रखना मिश्रा जी का काम था। मिश्रा जी को कई बार उनके पिता बनमाली मिश्रा बोला करते थे, एक बार चले जाओ गुरुजी के पास वह नौकरी जरूर दिला देंगे। पर आदित्‍य के जमीर को यह गंवारा नहीं था। वह नौकरी मांगने कभी नहीं गए। अपनी किस्‍मत आजमाते रहे, पर हर बार तकदीर दगा देती रही। हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ थाना क्षेत्र में रहनेवाले आदित्‍य मिश्रा कुछ साल पहले खाली हाथ अनगड़ा आ गये। उनके पास फूटी कौड़ी नहीं थी। वे गोंदली पोखर में एक चाय की दुकान में काम करने लगे। लोगों ने जब जाना कि आदित्‍य मिश्रा का अलग झारखंड राज्‍य अमूल्‍य योगदान है, तब लोग उनकी मदद को सामने आ गये। देखते ही देखते खड़ी हो गई उनकी अपनी चाय की दुकान। सुनें क्‍या बोले आंदोलनकारी आदित्‍य कुमार मिश्रा…

इसे भी पढ़ें : BREAKING: भारत में OMICRON वैरिएंट की एंट्री, यहां मिले दो संक्रमित मरीज

इसे भी पढ़ें : CM Hemant ने दिया निर्देश और रिहा हो गये 16 बंधक मजदूर

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING EXCLUSIVE : हर बिकाऊ का बेहतर खरीददार कोयला माफिया प्रशांत प्रधान गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : कोख जननी, सर्वाइकल कैंसर जैसे घाव न दे इन्‍हें : बन्‍ना गुप्‍ता…वीडियो

इसे भी पढ़ें : सर, सर जागिये वरना लाशें गिनते रह जाईयेगा, देखें फिर पुलिस ने क्‍या किया…

इसे भी पढ़ें : INTERNATIONAL FLIGHTS पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला…

इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…

इसे भी पढ़ें : Delhi : न्यू झारखंड भवन का रेजिडेंट कमिश्नर ने किया निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश…

इसे भी पढ़ें : धनबाद में बड़ा हा’दसा…

इसे भी पढ़ें : सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

इसे भी पढ़ें : कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

spot_img

Related articles:

Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…

Chatra के हंटरगंज-गेरुआ सड़क पर झीकटिया जंगल के पास शनिवार को स्कूल वैन पलटने से 8 बच्चे घायल हो गये।

Delhi : न्यू झारखंड भवन का रेजिडेंट कमिश्नर ने किया निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश…

Delhi स्थित न्यू झारखंड भवन में व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को झारखंड सरकार के रेजिडेंट

धनबाद में बड़ा हा’दसा…

धनबाद के मुनीडीह स्थित बीसीसीएल कोल वाशरी में शनिवार को स्लरी लोडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक मलबा ढहने से करीब चार दिहाड़ी मजदूर दब गये। अब तक 3 मजदूरों के शव बरामद किये जा चुके हैं, जबकि एक

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रांची के कांके रिजॉर्ट में खास रौनक दिखी, जब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन-सह-आशीर्वाद समारोह में शामि