spot_img

DSP के बेटे को मारी गोली, मौनी बाबा बनी पुलिस, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कैसे चलाते हैं गाड़ी… सुनते ही बुला लिया शूटर

Ranchi (Pawan Thakur/Rupam) : बार-बार स्कूटी में धक्का मारने पर मनीष सिंह ने ऐतराज जताया और कहा… कैसे गाड़ी चलाते हैं। यह बोलना ही उसके लिए काल बन गया। गाड़ी से उतरे पीयूष तिवारी ने झट से फोन निकाला और बुला लिया तीन लड़कों को। इसमें से एक सोनू शर्मा ने सिल्वर रंग की पिस्टल निकाल मनीष सिंह पर फायर कर दी। खुदा का शुक्र है कि तभी मनीष का कमर अचानक लचक गया। वह झुक गया और गोली सीने में ना लग उसके बायें हाथ में जा धंसी। खून से लथपथ मनीष वहीं गिर पड़ा। जख्मी मनीष एक रिटायर्ड DSP बिरेंद्र सिंह का बेटा है। मनीष की मां कलपते हुए बताती है… जैसे बोरिंग से पानी फेंकता है… वैसे मेरे बेटे के बदन से खून फेंक रहा था। सब सोचा… अब नहीं बचेगा। अबतक इलाज में 10-12 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। उसकी हालत देख मेरी तबीयत बिगड़ने लगी है। ऊपर से नीचे तक के अधिकारी को सबकुछ बताया। बरियातू के थानेदार कान में तेल डाले सुतल हैं। कोई कुछ नहीं कर रहा है। शूटर खुलेआम घूम रहा है। क्रिमनल्स को बुलाने वाली लड़की को थाना से छुड़ा कर ले जाया गया। वह भी छुट्टा बेखौफ घूम रही है।

वहीं जख्मी मनीष के पिता बिरेंद्र सिंह ने कहा… वह रांची में 10 थानों में इंचार्ज रह चुके हैं। देवघर से डीएसपी पद से रिटायर किये हैं। ऐसा गुंडागर्दी कभी नहीं देखे। उनके बेटे को गोली मरवाने वाला पियूष और लड़की दोनों पकड़ी गयी थी। सोचा जरा जाकर थाना में देखते हैं… कैसा मनबढ़ू लोग है… जो बात-बात पर गोली मरवा देती है। तभी थानेदार को किसी का फोन आया और उनके चेहरे का रंग उड़ गया। उनके मुंह से हौले से सिर्फ इतना निकला कि… फंस जायेंगे हम। दूसरे ही दिन पता चला कि कुछ लोग आये थे, लड़की को छुड़ा कर थाना से ले गये। थानेदार से पता चला कि लड़की का नाम डॉ खुशबू लकड़ा है। वह रिम्स में तैनात है। उसके ताल्लुकात मंत्री से लेकर संतरी तक से है। उसका कुछ नहीं बिगड़ सकता। इस कांड में जेल गया पियूष अपराधी प्रवृति का है। वह कुछ माह पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया। एक अपराधी को ड्राइवर रखना डॉ को शोभा नहीं देता। रिटायर्ड डीएसपी ने कहा… ऐसा पुलिसिंग पहले कभी नहीं देखा, वह भी राजधानी रांची में। डॉ खुशबू लक‍ड़ा को थाना से छुड़ा ले जाने में जिस शख्‍स का नाम उछला है, उसके सामने शासन-प्रशासन नतमस्‍तक है। आईजी पंकज कंबोज से शिकायत की गई है। आज एक बार फिर से बेटे का ऑपरेशन कराना पड़ा।

खर्च एतना हो गया है कि कर्ज लेना पड़ रहा है। वहीं रांची के सिटी एसपी सौरभ कुमार ने बताया कि धक्का मारने वाली गाड़ी जब्त है। डॉक्टर खुशबू लकड़ा की भूमिका पर जांच पड़ताल की जा रही है। पियूष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बाकी की तलाश जारी है। इधर घटनास्‍थल के आसपास के लोगों ने कहा कि डॉ खुशबू लकड़ा की जब्‍त गाड़ी शुक्रवार की सुबह आकर उनके घर के आंगन में खड़ी पाई गई। वहीं शाम में वहां से भी गायब। घोर आबादी वाले कुसुम बिहार इलाके में पुलिस कभी गश्‍त करने तक नहीं आती। सुनें क्या बोले जख्मी मनीष, उनकी मां और पिता बिरेंद्र सिंह…

इसे भी पढ़ें : बड़का ब्राउन शुगर तस्‍कर गांधी धराया, पुलिस को बताया- कैसे कराता था डिलीवरी

इसे भी पढ़ें : महिलाओं के लिए FACEBOOK ने लॉन्च किए खास फीचर्स, जानें

इसे भी पढ़ें : OMICRON VARIANTS : विदेशयात्रा से लौटे 12 कोरोना संक्रमित LNJP अस्पताल में भर्ती

इसे भी पढ़ें : Omicron Variants : दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक ही परिवार के 4 लोग पॉजिटिव

इसे भी पढ़ें : प्रॉपर्टी डीलर रामकुमार राय को घर के बाहर गोलियों से भूना…

इसे भी पढ़ें : HOME GUARD के 30,000 पदों पर होगी भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन

इसे भी पढ़ें : बिजली विभाग में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन…

इसे भी पढ़ें : CYCLONE ‘JAWAD’ को लेकर 27 ट्रेनें रद्द, रांची से भी 5 कैंसल

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

spot_img

Related articles:

पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू डैम में  प्रशासन ने...

अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

Ranchi : रांची के अनगड़ा प्रखंड में ‘नल जल योजना’...

असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

रांची(Ranchi) के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली बच्ची ने वैन चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी को लेकर...

एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

Garhwa : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र के भुइयां...