spot_img
spot_img
spot_img

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में शुमार भिलाई स्टील प्लांट में सामने आये करोड़ों रुपये के कथित स्क्रैप चोरी मामले के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने की खबर है। भिलाई CISF मुख्यालय में तैनात DIG नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का तबादला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित मुख्यालय कर दिया गया है। 2009 बैच के IPS अधिकारी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी CISF में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे थे।  हालांकि आधिकारिक आदेश में तबादले को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना गया है, लेकिन घटनाक्रम के समय को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

बोकारो के पूर्व SP को मिल सकती है जिम्मेदारी

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल भिलाई स्टील प्लांट में किसी नये DIG की औपचारिक पोस्टिंग नहीं की गई है। लेकिन सुरक्षा महकमे में चर्चा है कि झारखंड कैडर के चर्चित IPS अधिकारी और बोकारो के पूर्व पुलिस कप्तान चंदन झा जो इन दिनों CISF में प्रतिनियुक्ति पर हैं, उन्हें भिलाई इकाई की कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

उप कमांडेंट निधि सिंह का भी तबादला

भिलाई स्टील प्लांट सुरक्षा इकाई में तैनात उप कमांडेंट निधि सिंह को भी यहां से स्थानांतरित कर KOPA कोलकाता भेज दिया गया है। इस बदलाव को भी सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक पुनर्संरचना का हिस्सा माना जा रहा है। CISF ने पश्चिम बंगाल स्थित इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था में भी अहम बदलाव किया है। वर्तमान DIG एल.के. हाकिप को कोलकाता एयरपोर्ट भेजा गया है। उनकी जगह नागपुर एयरपोर्ट में सीनियर कमांडेंट के रूप में कार्यरत दिलीप कुमार को पदोन्नति देकर DIG बनाया गया है और इस्को बर्नपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। CISF द्वारा जारी सूची में विभिन्न एयरपोर्ट, सेक्टर मुख्यालयों और रिजर्व बटालियनों में कार्यरत अधिकारियों के तबादले किये गये हैं।

प्रमुख तबादले

🔹 अपूर्ण पाण्डेय (डीआईजी) – अहमदाबाद एयरपोर्ट से दिल्ली मुख्यालय

🔹 विनोद कुमार चौरसिया (डीआईजी) – गुवाहाटी मुख्यालय से अहमदाबाद एयरपोर्ट

🔹 अजय कुमार खंडेलवाल (डीआईजी) – चेन्नई से गुवाहाटी मुख्यालय

🔹 अजय कुमार (डीआईजी) – कोलकाता एयरपोर्ट से हैदराबाद एयरपोर्ट

🔹 वैभव कुमार दूबे (सीनियर कमांडेंट) – ताजमहल आगरा से रिजर्व बटालियन भिलाई

🔹 रोहन (उप कमांडेंट) – गोवा एयरपोर्ट से रायपुर एयरपोर्ट

पदोन्नतियों की भी हुई घोषणा

तबादलों के साथ-साथ सीआईएसएफ ने कई अधिकारियों को पदोन्नति भी दी है।

प्रमुख पदोन्नतियां

  • शिव कुमार – डीआईजी से आईजी
  • सी. अमोल – सीनियर कमांडेंट से डीआईजी
  • राजेश – सीनियर कमांडेंट से डीआईजी
  • मनिंदर सिंह – उप कमांडेंट से कमांडेंट
  • ऋषि कौशिक – उप कमांडेंट से कमांडेंट
  • कृष्ण प्रकाश – उप कमांडेंट से कमांडेंट

इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने कहा, अब मोहलत नहीं मिलेगी…

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर के इस गुर्गे के पास मिले 3 उम्दा पिस्टल और 33 जिंदा गोलियां…

इसे भी पढ़ें : रांची में सड़कों पर उतरे पुलिस अफसर और RAF… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : भरत तिवारी एन’काउंटर पर CM बोले, ‘जो गलत होगा, उस पर…’

इसे भी पढ़ें : इस CM का अंदाज देख लोग बोले, ‘यही है जनता का नेता’… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

15 साल का तूफान और अलग ड्रेसिंग रूम, मौका मिला तो टूट जायेगा ये रिकॉर्ड…

Kohramlive : महज 15 साल की उम्र में भारतीय सीनियर...

हाईकोर्ट ने कहा, अब मोहलत नहीं मिलेगी…

Ranchi : झारखंड की जेलों में वर्षों से खाली...