spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

महिलाओं के लिए Facebook ने लॉन्च किए खास फीचर्स, जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive desk : महिलाओं के लिए फेसबुक( Facebook) ने लॉन्च किए खास फीचर्स। मेटा के मुताबिक भारत की महज 33 फीसदी महिलाएं ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हैं, जबकि पुरुषों की संख्या 67 फीसदी है। महिलाओं के सोशल मीडिया पर नहीं आने के पीछे सबसे बड़ा कारण सेफ्टी है। उन्हें हमेशा अपनी तस्वीरों के गलत इस्तेमाल होने का डर रहता है। Meta ने वूमन सेफ्टी हब पेश किया है जो कि हिंदी समेत अन्य 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। सेफ्टी हब में महिलाओं को फेसबुक पर सुरक्षित रहने के टिप्स दिए जाएंगे। इसके लिए उन्हें कई स्पेशल टूल भी मिलेंगे। Meta (Facebook) ने भारत में अपने प्लेटफॉर्म पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई सारे सेफ्टी फीचर्स पेश किए हैं। मेटा ने StopNCII.org की लॉन्चिंग की भी घोषणा की है जिसका लक्ष्य गैर-सहमति वाली अंतरंग तस्वीरों को वायरल होने से रोकना है।

अब हिंदी में भी Facebook कर सकते हैं शिकायत

मेटा प्लेटफॉर्म्स की निदेशक (वैश्विक सुरक्षा नीति) करुणा नैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि मेटा की यह पहल सुनिश्चित करेगी कि महिलाओं को भाषा को लेकर कोई समस्या ना हो। उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे सभी प्लेटफार्मों पर एक सुरक्षित ऑनलाइन अनुभव बनाने और पेश करने के लिए यूजर्स की सुरक्षा मेटा की प्रतिबद्धता का एक अभिन्न अंग है और पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने ऑनलाइन यूजर्स की सुरक्षा के लिए कई सारे टूल पेश किए हैं। आगे भी हम यूजर्स की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन टूल पेश करेंगे। खास महिलाओं के लिए।’

StopNCII.org को लेकर करुणा ने कहा है कि इस प्लेटफॉर्म का मकसद किसी सहमति के बिना उसकी तस्वीरों को वायरल और शेयर होने से रोकना है। यह प्लेटफॉर्म पीड़ितों को कई सारे टूल देता है जिसकी मदद से वे शिकायत कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि शिकायत करने पर यह प्लेटफॉर्म यूजर्स से उसकी फोटो नहीं लेता है, बल्कि एक यूनिक आईडी के जरिए विवादित पोस्ट पर एक्शन लिया जाता है। उन्होंने बताया कि जैसे ही कोई फोटो अपलोड होती है तो फेसबुक के ऑटोमेटिक टूल उसकी स्कैनिंग करते हैं। मेटा ने अपने प्लेटफॉम पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सेंटर फॉर रिसर्च (CSR) और Red Dot फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है।

इसे भी पढ़ें : …और इस तरह लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : शादी समारोह में जाने की कर रही थी जिद्द, फंदे पर झूलती मिली लाश…

इसे भी पढ़ें : HOME GUARD के 30,000 पदों पर होगी भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन

इसे भी पढ़ें : बिजली विभाग में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन…

इसे भी पढ़ें : CYCLONE ‘JAWAD’ को लेकर 27 ट्रेनें रद्द, रांची से भी 5 कैंसल

 

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें :

OnePlus का नया फोन लॉन्च! चुनिंदा बैंक कार्ड पर बंपर डिस्काउंट

Kohramlive : OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया...

PM मोदी का वीडियो हटाते ही मचा ब’वाल, Meta ने मानी गलती… सरकार सख्त

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ...

OnePlus N6x की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, इस रोज भारत में एंट्री…

New Delhi : OnePlus ने अपने नये बजट स्मार्टफोन...

केवल मोबाइल नंबर से नहीं पता चल सकती लाइव लोकेशन, रहें अलर्ट…

Kohramlive : आज के डिजिटल दौर में कई लोग...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

OnePlus का नया फोन लॉन्च! चुनिंदा बैंक कार्ड पर बंपर डिस्काउंट

Kohramlive : OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया...

PM मोदी का वीडियो हटाते ही मचा ब’वाल, Meta ने मानी गलती… सरकार सख्त

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ...

OnePlus N6x की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, इस रोज भारत में एंट्री…

New Delhi : OnePlus ने अपने नये बजट स्मार्टफोन...

केवल मोबाइल नंबर से नहीं पता चल सकती लाइव लोकेशन, रहें अलर्ट…

Kohramlive : आज के डिजिटल दौर में कई लोग...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...