Ranchi : 60/40 वाली नियोजन नीति के खिलाफ विभिन्न छात्र संगठन गोलबंद होने लगे हैं। आगामी 10 अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान किया गया है। वहीं 8 अप्रैल CM हाउस का घेराव करने का फैसला लिया गया है। यह फैसला आज रांची के मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क में छात्र संगठनों की हुई मीटिंग में लिया गया। 10 अप्रैल को आहुत बंद का झारखंड यूथ एशोसिएशन, आदिवासी-मूलवासी सामाजिक संगठन, झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन सहित कई छात्र संगठन समर्थन करेंगे। आज की मीटिंग में कई छात्र नेता मौजूद थे। छात्र नेताओं ने कहा कि यह दोनों आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक रहेगा। गड़बड़ करने वाले को बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा।
बैठक के बाद छात्र नेताओं ने मीडिया को बताया कि झारखंड बने 22 साल हो गये। इसके बाद भी एक स्थानीय नीति, नियोजन नीति नहीं बना है। अगर कोई नीति बना भी तो न्यायालय द्वारा रद्द हो गई । नीति के कारण नौकरी मिलना बंद है। झारखंड में बेरोजगारी की फौज तैयार हो गई है। बेरोजगारी से पलायन व सुसाइड केस की संख्या बढ़ती जा रही है। लाचार- बेबस छात्र आन्दोलन करने को मजबूर हैं। वहीं छात्र केस-मुकदमा की चक्कर में फंसते जा रहे हैं। युवाओं के भविष्य में ग्रहण लग गया है। इसी वजह से छात्र झारखंड बंद करने को मजबूर हैं।
इसे भी पढ़ें :राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से हरा दिया
इसे भी पढ़ें :बड़े भाई को का*ट डाला, वजह हैरान करने वाली… देखें
इसे भी पढ़ें :अमेरिका में आये भयानक तूफान में खतरनाक तबाही… देखें
इसे भी पढ़ें :65 साल के रिटायर्ड को अब नौकरी, नो वर्क, नो पे, जानें डिटेल…
इसे भी पढ़ें :मशहूर सिने तारिका रवीना टंडन महाकाल के दरबार में, मांगी यह मन्नत…
इसे भी पढ़ें :दो बच्चों की मां के साथ OYO होटल में भयानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें :इसलिए मशहूर थे दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी… देखें
इसे भी पढ़ें :बेवा भाभी और दो बच्चों के क*त्ल का खुला राज, क्या बता गये SDPO… देखें
इसे भी पढ़ें : मंगेतर की पुकार पर दिल्ली से रांची आया, फिर क्या हुआ, देखें…








