spot_img

इसलिए मशहूर थे दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : टीम इंडिया के मशहूर पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन हो जाने की फैली खबर के बाद से क्रिकेट के दिवाने दुखी हैं। खबर है कि 88 साल सलीम दुर्रानी रविवार की सुबह अपने जामनगर स्थित घर में अंतिम सांस ली। भारतीय टीम के ऑलराउंडर दुर्रानी ने भारत के लिए 29 टेस्ट खेले। उन्होंने 1202 बनाये और 75 विकेट लिये है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दुर्रानी ने 170 मैच में 8545 रन और 484 विकेट हासिल किये है। सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुआ था। बाद में दुर्रानी का परिवार कराची में बस गया। भारत-पाकिस्तान बटवांरे के समय दुर्रानी का परिवार भारत आकर बस गये। दुर्रानी को शानदार ऑलराउंडर के रूप में जाना जाता था। 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने अपना अहम योगदान दिया था। आखिरी दो टेस्ट में सलीम ने भारत को जीत दिलाई थी। उन्होंने कोलकाता में आठ और चेन्नई टेस्ट में दस विकेट लिए थे। भारत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीता था।  सलीम दुर्रानी अर्जुन अवाॅर्ड से सम्मानित होने वाले पहले क्रिकेटर थे। साल 1961 में उन्हें यह सम्मान मिला था।

दुर्रानी को फैंस बहुत पसंद करते थे। वे अपने फैंस की डिमांड पर सिक्स जड़ने के लिए मशहूर थे। 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में दुर्रानी को टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद फैंस ने स्टेडियम में टीम का विरोध किया। फैंस ने कार्ड और बैनर पर लिखा – दुर्रानी नहीं तो टेस्ट नहीं। इसके बाद दुर्रानी को मुंबई टेस्ट में मौका मिला। सलीम दुर्रानी ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 1973 को इंग्लैंड के खिलाफ ब्रबोर्न स्टेडियम मुंबई में खेला था। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। संन्यास के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी किस्मत अजमाई। दुर्रानी ने बॉलीवुड फिल्म ‘चरित्र’ में काम किया था।

पीएम मोदी ने जताया दुख

दुर्रानी के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर दुर्रानी अपने आप में एक संस्था थे। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में भारत के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैदान के अंदर और बाहर वह अपने अंदाज के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से मैं आहत हूं। उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले’

इसे भी पढ़ें : कागज के एक टुकड़े से खुल गया भयानक राज… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देना हो गया गुनाह, क्या हुआ भारती का हाल… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...