spot_img

अमेरिका में आये भयानक तूफान में खतरनाक तबाही… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : अमेरिका में आये भयानक तूफान में खतरनाक तबाही मची। खतरनाक तूफान से अर्कान्सस में तो एक स्कूल की छत ही उड़ गई। टॉरनेडो जहां से भी गुजरा अपने पीछे तबाही का मंजर छोड़ गया। बड़े-बड़े पेड़ उखड़ कर जमीन पर गिर गये। कई घरों के दरवाजे, खिड़कियां टूट गये। अर्कान्सस में 29 सौ इमारतों को नुकसान हुआ है। शनिवार की दोपहर तक 39 हजार लोगों के घरों में बिजली नहीं थी। अमेरिका के सात राज्यों में भयानक तूफान आया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हालात इतने खराब हो गये कि अमेरिका के मिटवेस्ट और साउथ के कई राज्यों में इमरजेंसी लगानी पड़ी। इस भयानक तूफान में करीब 9 करोड़ लोगों की जिंदगी पर असर पड़ी। वहीं सबसे ज्यादा मौत अमेरिका के टेनेसी प्रांत में हुई। वहीं, अर्कान्सस में 5 और इलिनॉय में 4 लोगों की जान चली गई। इलिनॉय के बेल्विडेयर में एक कॉन्सर्ट के दौरान थियेटर की छत गिर गई जिसमें 4 लोग काल के गाल में समा गये। कुछ लोगों ने बाथरूम तक में जाकर अपनी जान बचाई। यह भयानक तूफान शुक्रवार और शनिवार को आये।

वहीं, सुलिवन के मेयर क्लिंट लैंब ने मीडिया को बताया कि इलाके में इतनी तबाही मची है कि कुछ पहचान में ही नहीं आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ​​​​​अमेरिका में सबसे ज्यादा टॉरनेडो टेक्सास, कांसस, ओकलाहोमा, जैसे मैदानी इलाकों में ज्यादा आते हैं। NOAA यानी नेशनल ओशियेनिक एटमोस्फेयरिक एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि टॉरनेडो की वजह से अमेरिका में हर साल 49 जानें चली जाती हैं। साल 2011 के वसंत में बहुत ही विनाशकारी टॉरनेडो आए थे, जिसमें 579 से ज्यादा लोग काल के गाल में समा गये थे। अनुमान लगाया गया है कि उनसे 21 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।

इसे भी पढ़ें : तुर्की के सबसे बड़ी और गहरी झील के अंदर मिला पुराना महल, देखें रोचक तस्वीरें…

इसे भी पढ़ें : बड़े भाई को का*ट डाला, वजह हैरान करने वाली… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...