spot_img

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी हुये ट्रैक्टर को पुलिस ने एक जंगल से खोज निकाला। अंबाजीत गांव निवासी अभय कुमार दास ने बताया कि 25 जून की शाम खेत की जुताई पूरी करने के बाद उन्होंने अपना महिंद्रा ट्रैक्टर (जेएच-02-बीवाई-1573) गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में खड़ा कर दिया था। अगले दिन सुबह जब वे ट्रैक्टर लेने पहुंचे तो वहां सिर्फ खाली जगह मिली। ट्रैक्टर चोरी हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल बड़कागांव थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

10 घंटे के भीतर पुलिस ने बदल दी तस्वीर

आवेदन मिलते ही बड़कागांव थाना में (कांड संख्या 113/26) के तहत केस दर्ज किया गया। थानेदार दीपक कुमार सिंह ने बिना देर किये पुलिस टीम के साथ संभावित रास्तों के साथ जंगलों में भी सघन छापेमारी शुरू करा दी। पुलिस की लगातार बढ़ती घेराबंदी से घबराकर चोर ट्रैक्टर को बालोदर गांव स्थित जुगल घाटी जंगल में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को सुरक्षित बरामद कर लिया। थानेदार ने बताया कि यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की होती, तो ट्रैक्टर को दूसरे इलाके में पहुंचाया जा सकता था। ऐसे में उसकी बरामदगी काफी मुश्किल हो जाती।

इसे भी पढ़ें : चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

इसे भी पढ़ें : उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

इसे भी पढ़ें : DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

इसे भी पढ़ें : बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

इसे भी पढ़ें : IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आसमान की राह अब धनबाद से, झारखंड ने उड़ान का नया दरवाजा खोला…

Ranchi : कभी धनबाद की पहचान कोयले की कालिख...

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...