spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बेवा भाभी और दो बच्चों के क*त्ल का खुला राज, क्या बता गये SDPO… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Gumla : LIC में मिले पैसों के बंटवारे को लेकर बेवा पूनम और उसके दो बेटों का मर्डर किया गया था। संदेही गुनहगार एनोस कंडुलना ने हथौड़े से मार-मार कर अपनी भाभी और भतीजों की जान ले ली थी। इस बात का खुलासा आज बसिया SDPO विकास आनंद लागुरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया। SDPO ने मीडिया को बताया कि पूनम के पति नुवेल कंडुलना की 2017 में मौत हो गई थी। इसके बाद पूनम को LIC की पॉलिसी से कुल 11 लाख रुपए मिले थे। पूनम 50 हजार रुपये एनोस को देने के लिए तैयार थी। पर एनोस ज्यादा पैसे मांग रहा था। बीते 29 मार्च को पैसों के बंटवारे को लेकर देवर-भाभी में बकझक होने लगी। बात बढ़ी और एनोस पूनम पर वार करने लगा। मां पर हमला होता देख बेटा पवन और अर्पित अपनी मां को बचाने दौड़े। दोनों अपने चाचा से भिड़ गये। एनोस ने तीनों पर ताबड़तोड़ हथौड़े से वार करना शुरू कर दिया। मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद एनोस ने तीनों की डेड बॉडी को घर से 100 मीटर दूर एक गड्ढ़े में डाल दिया। ऊपर से गोबर तोप दिया।

पति की मौत के बाद पूनम अपने दो बेटों के साथ रहती थी। उनकी देखरेख बड़ा देवर विश्राम कंडुलना किया करता था। छोटा देवर एनोस कंडुलना पड़ोस में ही अपनी मां के साथ रहता था। वारदात के वक्त पूनम की सास और बड़ा देवर घर पर नहीं थे। जब दोनों घर लौटे तो पूनम का दरवाजा बंद था। दो दिनों तक जब पूनम और दोनों बच्चों का कुछ पता नहीं चला, तब उसके मायके वालों को खबर दी गई। पूनम के मायके वाले शनिवार को लुंगटु पंडराटोली पहुंच गये। गोबर के गड्ढे से बदबू आ रही थी। उन्हें संदेह हुआ कि कुछ गड़बड़ है। तभी एनोस भागने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे दर लिया। जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद घटना की सूचना बसिया पुलिस को दी गई।

बसिया थानेदार छोटु उरांव के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने संदेही गुनहगार एनोस कंडुलना को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मारी गई पूनम और उसके दोनों बेटों की डेड बॉडी को बरामद कर लिया। सभी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया। वहीं, हत्या में प्रयुक्त कुदाल, हथौड़ा और खून लगे कपड़े को भी जब्त कर लिया।

इसे भी पढ़ें : बेवा भाभी और भतीजों को उतार डाला मौ*त के घाट…

इसे भी पढ़ें : भाभी को गोलियों से भून डाला…देखें

इसे भी पढ़ें :

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...