spot_img
spot_img
spot_img

दो बच्चों की मां के साथ OYO होटल में भयानक कांड… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : शादी तय हो जाने के बाद सोनू का बर्त्ताव बदल गया। वो अनिता से दूर-दूर रहने लगा। उमर में 10 साल बड़ी अनिता जवान सोनू को बेइंतिहा प्यार करती थी। उसने सोनू की शादी पर एतराज जताना शुरू कर दिया। वो चाहती थी कि किसी भी हालत में सोनू शादी नहीं करें। दो बच्चों की मां अनिता घोर एतराज जताना शुरू कर दी। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर तकरार होने लगा। कलह शुरू हो गई। तब सोनू विवाहिता को अपने राह का कांटा मान बैठा। उसने भयानक इरादा बना लिया।

अनीता को OYO होटल में बुलाया

उसने अनिता को एक OYO होटल में बुलाया। होटल के अंदर सोनू ने धागा काटने वाले कैंचीनुमा कटर से अनिता की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सोनू होटल से फरार हो गया। यह सनसनीखेज वारदात नोएडा के सेक्टर 63 कोतवाली थाना क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी स्थित OYO होटल में घटी। होटल के कर्मचारियों ने जब दोनों में से किसी को कमरे से बाहर निकलते नहीं देखा तब एक कर्मचारी उनके कमरे में झांकने गया। अनिता की डेड बॉडी बाथरूम में पड़ी थी। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस ने फरार सोनू को गिरफ्तार कर लिया। वह इटावा का रहनेवाला है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। अनिता की हत्या के पीछे छुपे सारी सच्चाई सामने आ गई।

तीन साल पहले हुई थी शुरुआत 

करीब तीन साल पहले एक शादी समारोह में सोनू और अनिता की मुलाकात हुई थी। मुलाकात दोस्ती में बदल गई। दोनों में फोन पर बातें होने लगी। दोस्ती का इरादा था, पर दोनों में मोहब्बत हो गई। दोनों छुप-छुप कर एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गये। अनिता अपने पति राजेंद्र और दो बेटों के साथ इटावा में रहती थी। वहीं सोनू इटावा के काठमऊ में रहता था। पहले से सोची-समझी चाल के तहत सोनू अपनी प्रेमिका अनिता को उसके पूरे परिवार के साथ नोएडा के छिजारसी गांव में ले आया। सोनू जिस कंपनी में सिलाई का काम करता था, वहीं राजेंद्र को हेल्पर की नौकरी दिला दी। अनिता को भी यहीं पर सिलाई का काम दिला दिया। धीरे-धीरे सोनू और अनिता के प्यार का खुमार बढ़ता चला गया। गुजरे दो साल से दोनों एक दूसरे के बेहद करीब थे। सोनू अपनी प्रेमिका से उम्र में करीब दस साल छोटा है।

दूसरी लड़की से हुई शादी तय 

इस बीच सोनू की शादी किसी अन्य लड़की से तय हो गई। शादी की तारिख 3 मई तय हो गई। यह बात जब अनिता जानी तो उसने घोर एतराज जताना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में टसल शुरू हो गया। सोनू ने अनिता से कहा कि चलो, होटल वहीं इस मसले पर बातचीत करेंगे। इसके बाद पहले से तय प्लानिंग के अनुसार अनिता को OYO होटल में ले गया और उसका काम तमाम कर दिया। ACP अमित प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि अनिता की बाथरूम में हत्या की गई। उसके सिर और बदन के अन्य हिस्सों में गहरे जख्मों के निशान मिले। बाथरूम में खून के धब्बे भी मिले। गुनाहगार ने खून को पानी से साफ कर सबूत मिटाने की भी हर संभव कोशिश की, पर वो पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें : मंगेतर की पुकार पर दिल्ली से रांची आया, फिर क्या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : ”चलता फिरता” एनकाउंटर में ढेर, सुरेश रैना के रिश्तेदार का किया था अंत…

इसे भी पढ़ें : मां की अर्थी के सामने उठी बिटिया की डोली, देखें…

इसे भी पढ़ें : नेम निष्ठा और आस्था के पहले अर्घ्य पर घाटों पर उमड़ी भीड़… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कागज के एक टुकड़े से खुल गया भयानक राज… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में सरहुल पर झूमा जग और आसमां… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...