spot_img

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Date:

spot_img
spot_img

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका स्थित CCL के बूम बैरियर पर शनिवार सुबह करीब पांच बजे बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी ने फायरिंग कर दी। तब वहां ड्यूटी पर तैनात CCL सुरक्षाकर्मी अनिल और होमगार्ड जवान चरवा उरांव मौजूद थे। वे कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधियों ने उनकी ओर दो राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि दोनों सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गये। हालांकि गोलियां बूम बैरियर के लोहे के गेट को चीरती हुई निकल गईं। चश्मदीदों के मुताबिक, हमला बेहद नजदीक से किया गया था।

धमकी देकर फरार हुये बदमाश

फायरिंग के बाद अपराधियों ने जाते-जाते ऐसा संदेश छोड़ा, जिसने पूरे कोयलांचल में सनसनी फैला दी। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से कहा, “अपने मालिक से बोल देना,  मैनेज करके चलेगा।” इसके बाद बदमाशों ने एक राउंड हवाई फायरिंग की, हथियार लहराये और तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गये। अपराधियों की धमकी और वारदात के तरीके को देखते हुये पुलिस इस घटना को रंगदारी या लेवी वसूली से जोड़कर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी आपराधिक गिरोह ने कोयला परियोजना पर दबाव बनाने के लिये इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है।

दहशत में मजदूर और कोलियरी कर्मी

घटना के बाद सिरका परियोजना के मजदूरों और कर्मचारियों में भय का माहौल है। सुबह-सुबह हुई इस फायरिंग ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अब वे खुलेआम सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ DSP और स्थानीय थानेदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा प्रभारी की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान और उनकी बाइक का सुराग मिल सके। अधिकारियों का दावा है कि कोयला क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले इन बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

इसे भी पढ़ें : DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

इसे भी पढ़ें : बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

इसे भी पढ़ें : IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

इसे भी पढ़ें : पेड़ की छांव में बैठे गोविंद्र का का’ट डाला गला, किसने और क्यों… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बांके बिहारी मंदिर में ‘गायब’ हुये चांदी के रथ और सिंहासन का दावा…

Kohramlive : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को...

DGP के भाई बोले, वह आत्मह’त्या जैसा कदम नहीं उठा सकते, निष्पक्ष जांच हो…

Kohramlive : त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की सोमवार को...

दुखी बहू ने का’टा ससुर का प्राइवेट पार्ट…

UP : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक पारिवारिक...

सोनम वांगचुक ने बढ़ाया अनशन, बोले, तभी टूटेगा उपवास जब…

Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को अपना...

जनता उतरी सड़क पर तो जागा विभाग… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बरसों से धूल, गड्ढों और उबड़-खाबड़...