spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मंगेतर की पुकार पर दिल्ली से रांची आया, फिर क्या हुआ, देखें…

Date:

spot_img
spot_img

RANCHI : मंगेतर की पुकार पर दिल्ली से रांची आया पियूष गुप्ता एक होटल के तीसरे तल्ले से नीचे कूद गया। वह बेतरह जख्मी हो गया। उसे रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दिल्ली में रहनेवाले पियूष के पिता रामजी गुप्ता एवं उसकी मां प्रतीक्षा गुप्ता को खबर दे दी गई है। दोनों पेशे से डॉक्टर हैं। वहीं पियूष भी मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था।

घटना को लेकर अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार पियूष की दोस्ती रांची में रहने वाली एक युवती से हुई। दोनों की दोस्ती मोहब्बत में बदल गई। कुछ दिन पहले पियूष की सगाई हुई थी। कुछ माह के बाद दोनों की शादी होने वाली थी। तिथि भी तय की जा चुकी है। पियूष अपनी मंगेतर से मिलने के लिए रांची पहुंचा। उसने मंगेतर को होटल में बुलाया था। वह रांची के हिनू स्थित जेड स्क्वायर नाम के होटल में ठहरा था। उसकी मंगेतर भी होटल में आई थी। होटल में ही किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। लड़की होटल से निकल कर बाहर चली गई। इसके बाद पियूष गुस्से में होटल की छत पर गया और छलांग लगा दी। पियूष नीचे एक कार पर गिरा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पियूष की मंगेतर किसी युवक से बातचीत करती थी। पियूष इससे नाराज था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। पुलिस का कहना है कि पियूष के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उसके घरवाले रांची पहुंच गए हैं। पुलिस इस मामले में पियूष का बयान लेगी। युवती का भी बयान लिया जाएगा इसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पियूष अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ गया टोल, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

इसे भी पढ़ें :सूरज कालिंदी म*र्डर केस में 4 धराये, क्या बोल गये SDPO… देखें

इसे भी पढ़ें :IPL 2023 : गुजरात टाइटन्स जीता, कितने विकेट से हारा CSK… देखें

इसे भी पढ़ें :कल से महंगी होगी बिजली….देखें

इसे भी पढ़ें :IPL 2023 : गुजरात टाइटन्स जीता, कितने विकेट से हारा CSK… देखें

इसे भी पढ़ें :

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: