spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बड़े भाई को का*ट डाला, वजह हैरान करने वाली… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Latehar : बसंत नाम के एक शख्स की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इल्जाम है कि उसके ही सगे छोटे भाई जेम्स सारस ने टांगी से मारकर उसकी जान ले ली। बसंत अपने परिवार के साथ महुआडांड़ थाना क्षेत्र के मेराम गांव में रहता था। आज दिन में जब वह घर पर खाना खा रहा था, उसी वक्त उस पर हमला कर दिया गया। उसके सिर पर कई बार टांगी से वार किया गया। लहूलुहान बसंत वहीं जमीन पर गिर गया और मौके परही उसकी सांसों की डोर टूट गई। वारदात की फैली खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, संदेही गुनहगार जेम्स सारस को गिरफ्तार कर लिया।

आसपास से जुटे लोगों ने पुलिस को बताया कि दिन में बसंत के घर से चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। जब लोग पहुंचे तो देखा कि बसंत खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। वह मर चुका था। वहीं, पास में जेम्स खड़ा था। वह नशे में लग रहा था। उसके हाथों में टांगी थी। लोगों को देख जेम्स भागने लगा। गांववालों ने जेम्स को दौड़ा कर दबोच लिया। गांववालों का कहना है कि जेम्स को दारू की बुरी लत है। वह अक्सर नशे में अपने भाई और भाभी से लफड़ा-झगड़ा करते रहता है। भाई-भाभी को शादी करवा देने के लिए कहता था। बसंत ने कई बार उसकी शादी करवाने की कोशिश की। लड़की वाले जेम्स को देखने भी आये। उस वक्त भी नशे में था। लड़की वालों ने रिश्ते से इनकार कर दिया। जेम्स को लगता था कि भाई और भाभी जानबूझ कर उसकी शादी नहीं करवा रहे। इस वजह से वह हमेशा अपने बड़े भाई और भाभी से लड़ाई करता था।

पुलिस ने बसंत की पत्नी मुन्नी देवी से पूछताछ की। मुन्नी ने पुलिस को बताया कि जेम्स आये दिन झगड़ा करता है। आज की घटना के वक्त वह घर में नहीं थी। वह काम करने बाहर गई हुई थी। वापस लौटी तो देखा कि उसका सबकुछ उजड़ चुका था। घटना लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के मेराम गांव की है।

इसे भी पढ़ें : इसलिए मशहूर थे दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी… देखें

इसे भी पढ़ें : बेवा भाभी और दो बच्चों के क*त्ल का खुला राज, क्या बता गये SDPO… देखें

इसे भी पढ़ें :

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...