Kohramlive Desk : पूर्व मध्य रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विभिन्न स्टेशनों के लिए पहले से निर्धारित 46 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के बाद अब और 12 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि इन सभी 58 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों द्वारा कुल 500 फेरे लगाए जाएंगे।
इन स्टेशनों से गुजरेंगी ये ट्रेनें
पूर्व मध्य रेलवे के रास्ते दिल्ली, कोलकाता, देहरादून, अमृतसर, फिरोजपुर, हावड़ा, शालिमार, बढ़नी सहित सिलचर से ट्रेन का परिचालन होगी, जो दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, समस्तीपुर, सहरसा, कटिहार, नवगछिया बेगूसराय सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। जिससे बिहार के विभिन्न हिस्सों में आने वाले लोगों को सहूलियत होगी।
इन ट्रेन का होगा परिचालन
दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 04004 दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल दिनांक 22 एवं 28 अक्टूबर को दिल्ली से 14.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04003 दरभंगा से दिल्ली पूजा स्पेशल 23 एवं 29 अक्टूबर को दरभंगा से 18.20 बजे खुलकर अगले दिन 19.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन दरभंगा और दिल्ली के बीच समस्तीपुर, बरौनी जंक्शन, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।
दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 04006 दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल दिनांक 23.10.2022 को दिल्ली से 14.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04005 दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल 24.10.2022 को दरभंगा से 18.20 बजे खुलकर अगले दिन 19.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली और दरभंगा के बीच समस्तीपुर, बरौनी जंक्शन, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।
आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 04052 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा पूजा स्पेशल दिनांक 27 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनल से 15.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.00 बजे सहरसा पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04051 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल 28 अक्टूबर को सहरसा से 19.00 बजे खुलकर अगले दिन 20.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी । यह स्पेशल ट्रेन पूर्व मध्य रेल के सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।
आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 04054 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल दिनांक 22 एवं 28 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनल से 12.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04053 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल 23 एवं 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे खुलकर अगले दिन 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।
आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 04082 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल दिनांक 27 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनल से 12.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04081 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल 28 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे खुलकर अगले दिन 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी । यह स्पेशल ट्रेन हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।
देहरादून-मुजफ्फरपुर-देहरादून पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 04314 देहरादून-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल दिनांक 20 एवं 23 अक्टूबर को देहरादून से 17.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04313 मुजफ्फरपुर-देहरादून पूजा स्पेशल 21 एवं 24 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर से 20.30 बजे खुलकर अगले दिन 23.20 बजे देहरादून पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन चकिया, बापूधाम मोेतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।
सांतरागाछी-पटना-सांतरागाछी पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 08109 सांतरागाछी-पटना पूजा स्पेशल दिनांक 28 अक्टूबर को सांतरागाछी से 14.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08110 पटना-सांतरागाछी पूजा स्पेशल 29 अक्टूबर को पटना से 11.30 बजे खुलकर अगले दिन 04.20 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन जहानाबाद, गया, सोननगर, गढ़वा रोड, डालटेनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।
फिरोजपुर कैंट-पटना-फिरोजपुर कैंट पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 04678 फिरोजपुर कैंट-पटना पूजा स्पेशल दिनांक 25 एवं 28 अक्टूबर को फिरोजपुर कैंट से 13.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 17.00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04677 पटना-फिरोजपुर कैंट पूजा स्पेशल 26 एवं 29 अक्टूबर को पटना से 19.00 बजे खुलकर अगले दिन 22.15 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।
दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली सुपर फास्ट पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 04036 दिल्ली-भागलपुर पूजा स्पेशल दिनांक 28 अक्टूबर को दिल्ली से 09.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04035 भागलपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल 29 अक्टूबर को भागलपुर से 09.45 बजे खुलकर अगले दिन 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन पूर्व मध्य रेल के किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।
अमृतसर-कटिहार-अमृतसर पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 04680 अमृतसर-कटिहार पूजा स्पेशल दिनांक 22 एवं 27 अक्टूबर को अमृतसर से 08.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.30 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04679 कटिहार-अमृतसर पूजा स्पेशल 23 एवं 28 अक्टूबर को कटिहार से 20.00 बजे खुलकर अगले दिन 04.30 बजे अमृतसर जंक्शन पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।
देहरादून-हावड़ा-देहरादून पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 04316 देहरादून-हावड़ा पूजा स्पेशल दिनांक 20 एवं 27 अक्टूबर को देहरादून से 00.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04315 हावड़ा-देहरादून पूजा स्पेशल 21 एवं 28 अक्टूबर को हावड़ा से 12.30 बजे खुलकर अगले दिन 20.00 बजे देहरादून पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, दिलदारनगर, बक्सर, आरा, पटना, मोकामा, किउल, जमुई, झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।
शालिमार-बढ़नी-शालिमार पूजा स्पेशल गाड़ी
पूजा स्पेशल गाड़ी संख्या 08117 शालिमार-बढ़नी पूजा स्पेशल दिनांक 27 अक्टूबर को शालिमार से 19.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 22.00 बजे बढ़नी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08118 बढ़नी-शालिमार पूजा स्पेशल 29 अक्टूबर को बढ़नी से 08.00 बजे खुलकर अगले दिन 10.00 बजे शालिमार पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, मउ, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, गोमो सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।
सिलचर से नई दिल्ली के लिए चलेगी वन वे स्पेशल ट्रेन
सिलचर से नई दिल्ली के लिए एक वन-वे स्पेशल 05611 सिलचर-नई दिल्ली का परिचालन किया गया हैं। यह 17 अक्टूबर को सिलचर से 23.30 बजे प्रस्थान कर 19 अक्टूबर को 06.00 बजे हाजीपुर रूकते हुए 20 अक्टूबर को 01.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, नवगछिया , खगड़िया, बरौनी, हाजीपुर, छपरा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।
इसे भी पढ़ें : डोर-टू-डोर जाकर मच्छरों के लार्वा को मारेगा नगर निगम : मेयर
इसे भी पढ़ें : ‘पहले फाइलों में योजनाएं बनती थी और खत्म हो जाती थी ,अब धरातल पर उतर रही है योजनाएं’
इसे भी पढ़ें : सनकी दामाद ने खत्म कर दिया पूरा का पूरा ससुराल… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :2 करोड़ रंगदारी मांगने वालों का क्या किया पुलिस ने… देखें
इसे भी पढ़ें :केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, सात की गई जान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कई राज्यों का हुनर बिक रहा जेसोवा के दिवाली मेला में…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :देखो, वो प्रसूता जा रही है एक खटिया पर
इसे भी पढ़ें :स्टूडेंट्स में हो ये बातें, तो कदम चूमेगी कामयाबी : DIG शम्श तबरेज










