spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

2 करोड़ रंगदारी मांगने वालों का क्या किया पुलिस ने… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी के एक व्यवसायी से 2 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने वाले कांड का खुलासा कर लिया गया है। इस कांड में शामिल 4 लोगों को रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने धर दबोचा। पहले से तय प्लानिंग के मुताबिक रंगदारी की रकम लेने के लिये रंगदारों को नगड़ी में बुलाया गया। पुलिस द्वारा बिछाये गए जाल में बड़े आराम से रंगदार फंस गये। पकड़े गए रंगदार अपराधी प्रवृति के हैं। इनके कई किस्से रांची पुलिस फाइल में पहले से दर्ज हैं। इस बात का खुलासा रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने मीडिया के सामने किया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये रंगदारों ने कई राज उगले हैं। यह लोग एक नया आपराधिक संगठन बनाने की फिराक में थे। इस कारण उन्हें पैसों की दरकार थी। बीते 15 अक्टूबर को व्यवसायी पवन सिंह से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी। यह रंगदारी PLFI के एरिया कमांडर राजेश गोप के नाम पर मांगी गयी थी। पवन सिंह की रांची के तुपुदाना में चौमीन की फैक्ट्री है। पवन सिंह को डराया हड़काया भी गया था कि रंगदारी नहीं देने पर संगठन फौजी कार्रवाई करेगा। डरे-सहमे पवन सिंह की शिकायत को गंभीरता से लिया गया। हटिया डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनायी गयी। टीम में तुपुदाना थानेदार मीरा सिंह, एएसआई धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार सिंह को भी शामिल किया गया। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से रंगदारों को धर दबोचा। जिस मोबाइल से रंगदारी मांगी गयी थी, उसे भी जप्त कर लिया गया है। पकड़े गये रंगदारों के नाम शिवशंकर केशरी, तस्लीम अंसारी, सुहैल अंसारी और मंजूर आलम बताये गए। सुनें क्या बोले रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल…

इसे भी पढ़ें : केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, सात की गई जान… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : YouTube का सहारा ले बच्चे को जन्म दिया कुंवारी मां ने, फिर क्या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : कई राज्यों का हुनर बिक रहा जेसोवा के दिवाली मेला में…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...