spot_img
spot_img
spot_img

‘पहले फाइलों में योजनाएं बनती थी और खत्म हो जाती थी ,अब धरातल पर उतर रही है योजनाएं’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • मुख्यमंत्री ने किया “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार ” कार्यक्रम में  286 करोड़ 12 लाख 94 हज़ार  रुपए की लागत से 513  योजनाओं उद्घाटन- शिलान्यास
  • सीएम बोले – अधिकारी आपके दरवाजे तक योजनाओं को ले जा रहे हैं,  इसे आप घर पर ले जाएं
  • मुख्यमंत्री ने कोडरमा जिला प्रशासन की ओर से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के एप्प को भी लांच किया

Ranchi/Koderma : पहले बंद कमरों में योजनाएं बनती थीं और वहीं समाप्ति हो जाती थीं। लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिलना तो दूर, जानकारी  तक नहीं होती थी। लेकिन, हमारी सरकार में अधिकारी तमाम योजनाओं को लेकर आपके दरवाजे पर जा रहे हैं । हमारा आग्रह है कि आप इन योजनाओं को अपने घर ले जाएं और अपनी आय बढ़ाकर सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी बने । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उक्त बातें मंगलवार को कोडरमा में आयोजित “आप की योजना -आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। मौके पर मुख्यमंत्री ने कोडरमा जिला प्रशासन की ओर से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के एप्प को भी लांच किया।

योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने मौके पर 286 करोड़ 12 लाख 94 हज़ार  रुपए की लागत से 513  योजनाओं  का उद्घाटन- शिलान्यास किया। इसमें  134 करोड़ 88 लाख 61 हज़ार  रुपए की लागत से 159 योजनाओं का उद्घाटन और 151 करोड़ 24 लाख 33 हज़ार रुपए की लागत से  354 योजनाओं की आधारशिला रखी गई । इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के  3377 लाभुकों के बीच 22 करोड़ 98 लाख 23 हज़ार  रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया।

पिछले वर्ष काफी सफल रहा था सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य वासियों के सहयोग से पिछले वर्ष “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम काफी सफल रहा था। इस दौरान छह हजार से ज्यादा शिविर लगाए गए थे ।इन शिविरों में 35 लाख से ज्यादा आवेदन मिले थे। इनमें से ज्यादातर आवेदनों का निपटारा शिविर में ही कर दिया गया था और जो भी लंबित आवेदन थे, उसका भी जिला स्तर पर  समाधान किया जा चुका है। जन प्रतिनिधियों के साथ आम लोग भी इस योजना को फिर से शुरू करने की मांग कर रहे थे। इनकी भावनाओं को  ध्यान में रखकर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

 अब तक मिल चुके हैं साढ़े आठ लाख से ज्यादा आवेदन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 अक्टूबर से चल रहे इस कार्यक्रम के तहत अब तक लगाए गए शिविरों में साढ़े आठ  लाख से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। इन आवेदनों का निपटारा तीव्र गति से किया जा रहा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार इस कार्यक्रम के माध्यम से गरीबों और जरूरतमंदों को योजनाओं से आच्छादित करने का एक नया रिकॉर्ड बनेगा।

 अगल-बगल की पंचायतों में भी दे सकते हैं आवेदन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को अपनी पंचायत में योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन देने में किसी भी तरह की कठिनाई है तो वे दूसरी पंचायतों में भी आवेदन कर सकते हैं। सभी योग्य लाभुकों को योजना का लाभ अवश्य दिया जाएगा। सरकार लोगों की आकांक्षाओं और जरूरतों को समझने के लिए आपके दरवाजे पर आ रही है, ताकि उसी अनुरूप योजनाओं को बनाकर धरातल पर उतारा जा सके।

 झारखंड में प्रति व्यक्ति आय में हुई है वृद्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई है।  इसमें बताया गया है कि झारखंड देश के वैसे गिने- चुने राज्यों में शामिल है, जहां दो  वर्षों तक कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के बाद भी प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है । यह सब आपके सहयोग और सरकार के बेहतर प्रबंधन की वजह से संभव हुआ है।

 हर वर्ग और तबके के लिए हैं कल्याणकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग और तबके के हित को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही हैं । सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू की है । जिसमें अहर्ता रखने वाले सभी लाभुकों को पेंशन योजना से जोड़ा जा रहा है ।  20  लाख नए राशन कार्ड जारी किए जा रहे हैं । गरीबों को 10  रुपए में धोती -साड़ी- लूंगी देने का कार्यक्रम चल रहा है ।बच्चियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की गई है। फूलों -झानो आशीर्वाद योजना के तहत दारू- हड़िया बेचने वाली महिलाओं को सम्मानजनक व्यवसाय से जोड़ा जा रहा है । मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत युवाओं को व्यवसाय के लिए अनुदान आधारित 25 लाख रुपए तक का लोन दिया जा रहा है । मुख्यमंत्री पशुधन योजना के मार्फत किसानों- पशुपालकों को आय बढ़ाने के लिए संसाधन दिए जा रहे हैं । ऐसी और भी कई योजनाएं हैं, जो जरूरतमंदों को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है।

 शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करना सरकार की विशेष प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों की तर्ज पर मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं। यहां बच्चों को निशुल्क गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जाएगी। वहीं, छात्रवृत्ति की राशि में तीन गुना इजाफा किया गया है। इतना ही नहीं, विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए शत प्रतिशत स्कॉलरशिप भी सरकार दे रही है।

 निजी क्षेत्र में स्थानीयों को नौकरी देने के लिए लगेगा शिविर

सीएम ने कहा कि राज्य में निजी क्षेत्र की कंपनियों में 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीय को देने के लिए नियमावली तैयार कर ली गई है। अब निजी क्षेत्र में स्थानीय को नौकरी देने के लिए शिविर लगाया जाएगा। इस दिशा में कंपनियों और उसमें कर्मियों की जरूरतों का आकलन किया जाएगा।

 सुखाड़ से निपटने की पूरी तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल से निकलने के बाद विकास को रफ्तार देने का काम शुरू ही हुआ था कि कम बारिश की वजह से सुखाड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। लेकिन, सरकार ने इससे निपटने की पूरी तैयारी कर ली है।  इस दिशा में किसानों और मजदूरों को राहत देने के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है।

 इनकी रही मौजूदगी

मौके पर मंत्री आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता, विधायक उमा शंकर अकेला और अमित यादव,  जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे,  कोडरमा जिले के डीसी और एसपी समेत अन्य अधिकारी, लाभुक और लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : सनकी दामाद ने खत्म कर दिया पूरा का पूरा ससुराल… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : 2 करोड़ रंगदारी मांगने वालों का क्या किया पुलिस ने… देखें

इसे भी पढ़ें : केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, सात की गई जान… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : YouTube का सहारा ले बच्चे को जन्म दिया कुंवारी मां ने, फिर क्या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : थानेदार पर मुखिया का गंभीर इल्जाम… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : कई राज्यों का हुनर बिक रहा जेसोवा के दिवाली मेला में…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : देखो, वो प्रसूता जा रही है एक खटिया पर

इसे भी पढ़ें : अचानक रोने-गिड़गिड़ाने लगा CI ऑफिस का मुंशी विकास… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...