spot_img
spot_img

‘विकास दुबे जैसा कांड कर दूंगा’ वीडियो वायरल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो इन दिनों वैशाली पुलिस के लिये बड़ी चुनौती बन गया है। वीडियो में एक व्यक्ति पुलिस प्रशासन को खुली धमकी देता दिखाई दे रहा है, वहीं, कार्रवाई होने पर ‘विकास दुबे जैसा कांड’ करने की बात भी कह रहा है। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिये ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी गई। यह मामला वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के माधोपुर राम गांव का है, जहां के रहने वाले सर्वेश चौधरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘मैं शेर हूं… पुलिस को काउंटर करूंगा’

वायरल वीडियो में आरोपी कथित तौर पर बेहद आक्रामक अंदाज में पुलिस को चुनौती देता नजर आ रहा है। उसने दावा किया कि यदि पुलिस बिना सूचना उसके घर पहुंची तो वह ‘विकास दुबे जैसा कांड’ कर देगा। इतना ही नहीं, खुद को ‘शेर’ बताते हुये उसने पुलिस कार्रवाई का मुकाबला करने की भी बात कही। वीडियो में शराबबंदी कानून को लेकर भी विवादित टिप्पणियां की गई हैं। वीडियो के वायरल होते ही इलाके में चर्चा का बाजार गर्म हो गया और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

CM पर टिप्पणी और धमकी के बाद दर्ज हुई FIR

पुलिस के मुताबिक, वीडियो में मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद बेलसर थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की सूचना मिलते ही वैशाली SP विक्रम सिहाग के निर्देश पर विशेष कार्रवाई शुरू कर दी गई। खबर है कि पुलिस शुक्रवार रात न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी। हालांकि तब वह हाथ नहीं आया। छापेमारी के बाद ही आरोपी ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। पुलिस जब दोबारा दबिश देने पहुंची, तब तक वह घर छोड़कर फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिये लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सर्वेश चौधरी का आपराधिक इतिहास नया नहीं है। उसके खिलाफ बेलसर थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2005 में भी पुलिस छापेमारी के दौरान उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। उस मामले में उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। यही वजह है कि पुलिस इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से देख रही है।वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बहस तेज हो गई है। कई लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : लालू यादव के लिये तैयार हो रहा नया आवास, सामने आईं अंदर की तस्वीरें…

इसे भी पढ़ें : चतरा के हड़गड़ी जंगल में मुठभेड़, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : भाभी को पाने के लिये उतारा बड़े भाई को मौ’त के घाट…

इसे भी पढ़ें : खुद को ‘पुष्पा’ बताने वाले TMC नेता जहांगीर की बेगम अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : बंगाल पहुंचे PM मोदी, 2 दिन में कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाइल झपटकर भागे बदमाश, चंद मिनटों में धरा गये…

Ranchi : राजधानी रांची में मोबाइल छिनतई की एक...

PM मोदी बोले, बंगाल अब बेड़ियों से आजाद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की धरती से शनिवार...

गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

Gumla : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में सूरज की...

लातेहार की दो बहनों के साथ पटना में गैंगरेप, न्योता पर गई थी तिलक में…

Latehar : राजधानी पटना के नौबतपुर से इंसानियत को झकझोर...

पुलिस ने छात्राओं को दिये सुरक्षा के मंत्र…

Ranchi : बदलते दौर में अपराध के तौर-तरीके भी...