spot_img
spot_img

लालू यादव के लिये तैयार हो रहा नया आवास, सामने आईं अंदर की तस्वीरें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : करीब दो दशक से अधिक समय तक लालू प्रसाद और उनके परिवार की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहे 10 सर्कुलर रोड को जल्द खाली किया जायेगा। वहीं, अब राष्ट्रीय जनता दल की राजनीति का नया पता होगा 39 हार्डिंग रोड। 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास, जो पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवंटित है, इन दिनों पूरी तरह से नये रंग-रूप में सजाया जा रहा है। भवन में मरम्मत, रंग-रोगन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। मजदूर दिन-रात जुटे हैं ताकि जल्द से जल्द यह आवास रहने और राजनीतिक गतिविधियों के लिये तैयार हो सके।

लालू यादव के लिये भूतल पर विशेष व्यवस्था

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को देखते हुये नये आवास में विशेष इंतजाम किये जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, भवन में लिफ्ट की सुविधा नहीं है। ऐसे में भूतल पर उनके लिये विशेष कक्ष तैयार किया जा रहा है। आसान आवाजाही के लिये रैंप, बैठने की सुविधाएं और जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सहायता की व्यवस्था भी की जा रही है। बताया जाता है कि हाल ही में राबड़ी देवी ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर रैंप और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया था।

धीरे-धीरे खाली हो रहा है 10 सर्कुलर रोड

सूत्रों की मानें तो पुराने आवास से सामान हटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कई जरूरी सामान फिलहाल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास में रखे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में पूरी शिफ्टिंग प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी और राजद परिवार नये पते पर पहुंच जायेगा।

lalu yadav new residence

इसे भी पढ़ें : चतरा के हड़गड़ी जंगल में मुठभेड़, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : भाभी को पाने के लिये उतारा बड़े भाई को मौ’त के घाट…

इसे भी पढ़ें : खुद को ‘पुष्पा’ बताने वाले TMC नेता जहांगीर की बेगम अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : बंगाल पहुंचे PM मोदी, 2 दिन में कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत…

इसे भी पढ़ें : मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...