Ranchi (Nandani Singh/Arti Gupta) : Hard working, will power, honesty और positive attitude को अपना कर किसी भी जंग को जीता जा सकता हैं। कैरेक्टर पर फोकस करना बेहद जरूरी है। कैरियर को लेकर टारगेट अर्जुन की तरह साधना होगा। बात-बात पर ‘बहुत प्रेशर’ जैसे जुमले बोलने वाले खुद को कमजोर करते हैं। मशहूर क्रिकेटर कपिल देव ऐसे लोगों के लिए शानदार और लाजवाब बात बोल गए हैं। उनका कहना है कि प्रेशर को pleasure बनाये। अगर क्रिकेट खेलते समय प्रेशर है, तो मत खेलो। पढ़ाई-लिखाई करने में कैसा प्रेशर? स्कूल की बिल्डिंग शानदार, फीस भरने का टेंशन माता पिता को, टीचर आपको छू नहीं सकतें, तब कैसा प्रेशर। विल पावर और मजबूत इरादे के साथ कोई भी कामयाबी हासिल की जा सकती है। मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। यह कहना है झारखंड पुलिस बजट के DIG डॉ शम्श तबरेज का। मौका था झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित झारखंड पुलिस परिवार प्रतिभा सम्मान समारोह का।
DIG तबरेज ने आगे कहा, वो भी ऐसे गांव में पले, बढ़े और पढ़े जहां कुछ भी जरूरी की चीजें नहीं थी। बत्ती तक नहीं थी। लालटेन की रोशनी में तालिम हासिल की। जब हम IPS बन सकतें हैं तो बाकी बच्चे क्यों नहीं। जरूरत हैं सिर्फ हौसला, जुनून और लगन के साथ कुछ करने की।
वहीं समारोह में शिरकत करने आये प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन ने कहा- उन्होंने बस ठाना था कि पुलिस सेवा में बड़ा ओहदा हासिल कर कुछ अलग कर दिखाना है। 23 साल की उम्र में उन्होंने सरकारी नौकरी हासिल की। शुरू में उत्पाद विभाग से जुड़े, फिर दारोगा बने। पर मन नहीं माना। JPSC की तैयारी कर डीएसपी बने।
वहीं समारोह में आये डीएसपी विजय कुमार हांसदा ने कहा, वो जिस गांव से belong करते हैं, उस गांव से वे पहले शख्स हैं, जिन्होंने ग्रेजुएशन किया। सपना देखा और उसे साकार करने में जुट गये। JPSC की तैयारी कर अपना और अपने परिवार का सपना साकार किया।
समारोह में आई एक पुलिस परिवार की बेटी आस्था ने कहा, वह medical की पढ़ाई कर रही है, उसका सपना कॉडियोलॉजिस्ट बनना है। इस सम्मान समारोह में पुलिस परिवार के करीब 74 बेटे और बेटियों को सम्मानित किया गया। ये सभी अलग-अलग सेक्टर में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। जो बच्चे नहीं आये, उनके घरवाले को पुरस्कार दिया गया। राजधानी रांची के झारखंड पुलिस एसोसिएशन के कार्यकाल परिसर में आयोजित समारोह में पुलिस परिवार के कई छोटे-बड़े अधिकारियों की मौजूदगी से गजब का नजारा था। मौके पर एडीजी एमएल मीणा, आरके मल्लिक, प्रशांत सिंह, आईजी पंकज कंबोज, आईजी विजयालक्ष्मी, DIG शम्श तबरेज, रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल, रूरल एसपी मो. नौशाद आलाम सहित कई आईपीएस अफसर मौजूद थे।
एसोसियएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह और महामंत्री अक्षय राम के अनुसार झारखंड पुलिस में कार्यरत कई अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चों ने मेडिकल, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लगभग 12 बच्चों ने नीट, कैट क्वालिफाई किया है। वहीं छह से अधिक पुलिसकर्मियों के बच्चों ने जेपीएससी और बीपीएससी परीक्षाएं क्लियर की है। इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले झारखंड पुलिस के खिलाड़ियों लवली चौबे, सुनील बहादुर क्षेत्री, दिनेश कुमार, राजेश कुमार सिंह को भी पुरस्कार देकर नवाजा गया। अपने मूछों के लिए मशहूर पलामू जिला बल के उपेंद्र राय को भी सम्मान मिला।
इसे भी पढ़ें : क्रूरता की हद, किसी कीमत पर माफी नहीं : बन्ना गुप्ता।। बेतरह झुलसी छात्रा का होगा मुफ़्त में इलाज
इसे भी पढ़ें : रांची रामगढ़ रोड को गुस्साये लोगों ने किया जाम… देखें क्यों






