- मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जेएसपीसीबी ने लंबित आवेदनों को निपटाने में लाई तेजी
- एक महीने में 72 से अधिक स्थापना की सहमति को दी गई मंजूरी
RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद नयी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के साथ ही संचालन के लिए स्वीकृति प्रदान करने की प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया है। बता दें कि झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नयी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए अनुमति मांगने वाले उद्योगों को ‘स्थापना की सहमति’ की मंजूरी दी जाती है। आकड़ों पर गौर करें, तो सितंबर 2021 के पहले सप्ताह में जेएसपीसीबी के पास 115 आवेदन लंबित थे, जो घटकर केवल 44 रह गए हैं। एक महीने के अंदर स्थापना की सहमति के लिए 71 से अधिक आवेदनों को मंजूरी दी गई है।
संचालन की सहमति के मामले भी घटे
संचालन की सहमति के मामले में सितंबर के पहले सप्ताह में जेएसपीसीबी के पास 360 से अधिक आवेदन लंबित थे। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में यह संख्या घटकर 150 हो गई। संचालन के लिए सहमति मांगने वाले 200 से अधिक आवेदनों को संचालन की अनुमति दी गई है। हरा (कम प्रदूषण क्षमता), नारंगी (प्रदूषण क्षमता) और लाल (गंभीर रूप से प्रदूषण फ़ैलाने वाले) की श्रेणियों के अंतर्गत आनेवाले उद्योगों को बांट कर उद्योग की आवश्यकता के अनुसार पांच साल, 10 साल और 15 साल की एक निश्चित अवधि के लिए संचालन की अनुमति दी जाती है।
13 सितंबर को सीएम ने दिया था निर्देश
सीएम ने 13 सितंबर 2021 को ट्वीट के जरिये उद्योग सचिव को राज्य में चल रहे लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों की दुर्दशा पर ध्यान देने को कहा था। साथ ही उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को उद्योग स्थापना में आ रही अड़चनों को दूर करने संबंधी सभी मुद्दों की समीक्षा कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। कहा था कि हमारी सरकार एमएसएमई और छोटी इकाइयों की स्थापना में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस निर्देश पर उद्योग सचिव ने 16 सितंबर 2021 को जेएसआईए के सदस्यों के साथ बैठक की थी। बैठक में उद्योगों के सामने आनेवाले सभी प्रमुख मुद्दों पर ध्यान देते हुए उन्हें हर संभव समाधान का आश्वासन दिया था।
” माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पसंबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी विभाग के कारण औद्योगिक इकाई के संचालन में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। झारखंड खान और खनिज आधारित उद्योगों के लिए सबसे आकर्षक स्थलों में से है। जेआईआईपीपी 2021 के लांच के साथ, हम अन्य फोकस क्षेत्रों जैसे कपड़ा, कृषि-खाद्य प्रसंस्करण, फार्मा, ईवी और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के अलावा अन्य सेक्टरों को प्राथमिकता दे रहे हैं। राज्य सरकार निवेशकों को झारखंड में निवेश के लिए आमंत्रित करती है।
Read More :JSSC ने FSL के इतने पदों के लिए निकाली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
Read More :राजधानी रांची में बीच सड़क पर #ShootOut
Read More :कभी नहीं सोचा था कि PM पद तक पहुंचूंगा : मोदी
Read More : झारखंड में किसानों के लिए 68,516 लाख रुपये का ऋण मंजूर
Read More : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो
Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो
Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ
Read More : गांधी जयंती पर खादी बोर्ड ने की खास तैयारी, देखें वीडियो
Read More : गला रेतकर रिटायर्ड फौजी को उतारा मौत के घाट
Read More : Income Tax Department में निकली VACANCY, जल्द करें आवेदन
Read More : BREAKING : नहीं रहे लंकेश… 82 की उम्र में रामायण के ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी का निधन
Read More : अब 110 विमान भरेंगे उड़ान, Airport ने जारी किया Winter schedule, देखें लिस्ट
Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो
Read More : कातिलाना हमले में घायल फोटो जर्नलिस्ट बैजनाथ का निधन
Read More : अचानक CRPF जवानों को होने लगी उल्टी और पेट दर्द, कैम्प में मचा हड़कंप












