Ranchi : राजधानी रांची में बीच सड़क पर गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को नामकुम के दुर्गा सोरेन चौक के पास अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया। अपराधियों ने ट्रक में सो रहे युवक को बुधवार की देर रात गोली मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक रांची के पंडरा का रहनेवाला है। उसका नाम गोलू है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटना स्थल से दो खोखा भी मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
ट्रक के मालिक और ड्राइवर भगवान पंडित ने बताया कि ओडिशा से काजू लेकर रांची आए थे। टाटीसिल्वे में काजू खाली करवा के लौट रहे थे। भाड़े का 25 हजार रुपया मिला था। रुपया के बारे में किसी को नहीं बताया था। पैसा ट्रक में ही छुपाकर रख दिया था। उन्होंने बताया कि ट्रक को दुर्गा सोरेन चौक के पास पार्क कर दिया। गोलू से बोले तुम ट्रक में रहो, हम घर जाते हैं। सुबह आएंगे। यह कहकर वह चटकपुर स्थित अपने घर सोने चले गए। सुबह घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि ट्रक में छुपाकर रखा पैसा सही सलामत है।
Read More : झारखंड में किसानों के लिए 68,516 लाख रुपये का ऋण मंजूर
Read More : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो
Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो
Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ
Read More : गांधी जयंती पर खादी बोर्ड ने की खास तैयारी, देखें वीडियो
Read More : गला रेतकर रिटायर्ड फौजी को उतारा मौत के घाट
Read More : Income Tax Department में निकली VACANCY, जल्द करें आवेदन
Read More : BREAKING : नहीं रहे लंकेश… 82 की उम्र में रामायण के ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी का निधन
Read More : अब 110 विमान भरेंगे उड़ान, Airport ने जारी किया Winter schedule, देखें लिस्ट
Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो
Read More : कातिलाना हमले में घायल फोटो जर्नलिस्ट बैजनाथ का निधन
Read More : अचानक CRPF जवानों को होने लगी उल्टी और पेट दर्द, कैम्प में मचा हड़कंप