spot_img
spot_img
spot_img

15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rajesh/Rupam) : 15 साल पहले बेच दी गई बिनीता जब अपनी मां से मिली तो फूट-फूट कर रोने लगी। मां-बेटी का यह मिलन देख सभी की आंखे नम हो गई। ये आंसू खुशी के थे। 15 साल बाद बेटी से मिलकर मां का दिल भर आया। व‍ह कुछ बोल नहीं पा रही थी। तस्वीरों ने दोनों के मिलन की खुशी को बयां कर दिया। बिनीता को धक्का तब लगा जब उसे पता चला कि उसके पापा सैमुअल टूटी अब इस दुनिया में नहीं हैं।

15 साल पहले दशम फॉल थाना क्षेत्र के दामी गांव की रहने वाली बिनीता टूटी अपने घर से गायब हो गई। उस वक्‍त उसकी उम्र करीब 15 साल थी। मां-बाप ने उसकी काफी खोजबीन की, थाने के भी चक्‍कर लगाये, मगर बेटी का कही कोई पता नहीं चला। थक-हार कर मां-बाप ने बेटी के मिलने की आस छोड़ दी। बिनीता को दलालों ने हिमाचल में ले जाकर बेच दिया था। रांची पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा को हिमाचल पुलिस का कॉल आया।

पुलिस ने बताया कि रांची के दशमफॉल थाना क्षेत्र की एक युवती उनके संपर्क में आई है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम की देखरेख में बुंडू डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्‍व में तुरंत एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने हिमाचल पुलिस से संपर्क किया और पहुंची गई हिमाचल के सिरमौर जिला के नाहर गांव। रांची पुलिस ने बिनीता टुटी को सही सलामत अपने कस्टडी में ले लिया।

हिमाचल गई रांची पुलिस की टीम को वहां सूचना मिली कि गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र के सेमरा पाहन टोली की एक बच्‍ची को भी दिल्ली में बेच दिया गया है। टीम ने फिर दिल्‍ली पुलिस से संपर्क साधा और 18 साल की सुकरी कुमारी को भी सही सलामत कस्टडी में ले लिया। सुकरी के पिता का नाम सुकरू भगत है। आज दोनों बच्चियों को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। सुनें क्‍या बोलें रूरल एसपी मोहम्‍मद नौशाद आलम

इसे भी पढ़ें : Manish Gupta Murder Case : वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, DM-SSP कहते दिख रहे ये बात…

इसे भी पढ़ें : BREAKING : कोयला व्‍यवसायी बबलू सागर मुंडा पर जानलेवा हमला

इसे भी पढ़ें : डीटीओ ऑफिस के प्रधान लिपिक की प्रतिनियुक्ति होगी रद्द, इन पर भी गिरी गाज

इसे भी पढ़ें : शाम में फोन पर पत्‍नी से हुई बात, सुब‍ह गला रेता मिला शव

इसे भी पढ़ें : यूट्यूब देख कर रही थी गर्भपात, हालत बिगड़ी और खुल गया राज…

इसे भी पढ़ें : पंजाब के नए CM चन्नी का बड़ा ऐलान, जानिए क्या दी राहत

इसे भी पढ़ें : Serial Blast: तालिबानी काफिलों पर हमला, 3 की मौत, 20 घायल

इसे भी पढ़ें : दो प्रेमी के झगड़े में मारी गई 8 माह की गर्भवती प्रेमिका

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...