RANCHI : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) में रिक्त विभिन्न पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाई कोर्ट की ओर से लगी फटकार के बाद आयोग ने यह कदम उठाया है। 13 अलग-अलग विभागों में 64 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है।
11 अक्टूबर से कर सकते हैं आवेदन
JSSC की ओर से जारी वैकेंसी में बताया गया है कि रेगुलर और बैकलॉग नियुक्ति के तहत झारखंड वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2021 कराई जाएगी। इच्छुक और योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 11 अक्टूबर के दिन के 11 बजे से 25 अक्टूबर की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन JSSC की वेबसाइट www.jssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
सामान्य परीक्षा शुल्क 800 रुपये
26 अक्टूबर तक परीक्षा फीस, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड किया जा सकता है। एप्लीकेशन का प्रिंटआउट 27 अक्टूबर तक लिया जा सकता है। 28 अक्टूबर तक एप्लीकेशन में हुई गलतियों को सुधारा जा सकता है। परीक्षा के लिए 800 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है, जो पूरी तरह नन रिफंडेबल है। SC-ST उम्मीदवारों को 200 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा।
इन पदों के लिए होगी परीक्षा
वैज्ञानिक सहायक, सामान्य रसायन, वैज्ञानिक सहायक, विष विज्ञान, वैज्ञानिक सहायक, नॉरकोटिक्स, वैज्ञानिक सहायक, विस्फोटक, वैज्ञानिक सहायक, जीव विज्ञान, वैज्ञानिक सहायक, DNA, वैज्ञानिक सहायक, लाई डिटेक्शन, वैज्ञानिक सहायक, फोटोग्राफी, वैज्ञानिक सहायक, साइबर फॉरेंसिक, वैज्ञानिक सहायक, फॉरेंसिक इंजीनियरिंग एवं उपकरण, वैज्ञानिक सहायक, डॉक्यूमेंट, वैज्ञानिक सहायक, आग्नेयास्त्र, वैज्ञानिक सहायक, भौतिकी आदि।
Read More : झारखंड में किसानों के लिए 68,516 लाख रुपये का ऋण मंजूर
Read More : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो
Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो
Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ
Read More : गांधी जयंती पर खादी बोर्ड ने की खास तैयारी, देखें वीडियो
Read More : गला रेतकर रिटायर्ड फौजी को उतारा मौत के घाट
Read More : Income Tax Department में निकली VACANCY, जल्द करें आवेदन
Read More : BREAKING : नहीं रहे लंकेश… 82 की उम्र में रामायण के ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी का निधन
Read More : अब 110 विमान भरेंगे उड़ान, Airport ने जारी किया Winter schedule, देखें लिस्ट
Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो
Read More : कातिलाना हमले में घायल फोटो जर्नलिस्ट बैजनाथ का निधन
Read More : अचानक CRPF जवानों को होने लगी उल्टी और पेट दर्द, कैम्प में मचा हड़कंप










