spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

रांची (रूपम/संजय) : आखिरकार रसूखदार दबंग भू-माफिया कमलेश कुमार का खूंटा डोल ही गया। रांची के कांके थाना पुलिस ने रविवार को कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके चार साथियों को भी पकड़ा गया है। माफिया कमलेश और उसके साथी तब पुलिस के हत्थे चढ़ गये, जब ये लोग जेसीबी लेकर सरकारी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। इस जमीन को बेचने की फिराक में सब के सब जुटे हैं। अगर ऐसा हो गया तो नदी का नामो निशान मिट जायेगा। कमलेश के पकड़े जाने की फैली खबर के बाद खुद को शुरमा भोपाली समझने वाले कुछ शूरवीर कमलेश को छुड़ाने कांके थाना पहुंच गये। सब के सब बड़े बड़े मंत्री से लेकर कई बड़े पुलिस अधिकारियों के साथ गहरे ताल्लुकात रहने की दंभ भरते हुए हांफते नजर आये। एक दागी लड़का तो यहां तक बोल गया कि सिविल कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक में उसकी अपनी धाक है। बेल पेपर कल तक आ जायेगा। मामूली फोटोग्राफर से बड़ा भू-माफिया बने कमलेश ने कांके के जुमार नदी को ही कब्जाने में पूरी ताकत लगा दी है। इस काम में कुछ सफेदपोश चेहरों ने कमलेश का पूरा साथ दिया। यह मामला जैसे ही युवा और जांबाज सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंचा, माफिया कमलेश का खूंटा डगमगाने लगा। पनाहगाह और मददगारों ने मुंह फेरना शुरू कर दिया। बाइक से लेकर कार तक गिफ्ट लेने वालों ने भी साथ छोड़ दिया। तथाकथित कुछ नौकरशाह और कुछ पत्रकारों ने तो कमलेश से यह वादा तक कर डाला था कि उसका कुछ भी नहीं बिगड़ेगा। इससे पहले बीएयू की जमीन पर कब्जा और सरकारी जमीन पर पुलिस सोसाइटी बसाने को लेकर भी माफिया कमलेश का नाम पुलिस फाइल में दर्ज है। मददगार बने कांके के तत्कालीन सीओ अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया गया था, वहीं रजिस्‍टार को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। आवाम को अब उस लम्हे का इंतजार है कि कब पुलिस सोसाइटी पर खड़ी इमारत पर चलेगा बुलडोजर। माफिया कमलेश को कांके थाना में दर्ज कांड संख्या 0237 दिनांक 27.11.2020 में गिरफ्तार किया गया है। यह एफआईआर कांके अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक रंजीत कुमार के बयान पर दर्ज की गयी। प्राथमिकी भादवि की धारा 431, 432 और 379 के तहत दर्ज की गयी।

कमलेश पर इल्जाम है कि वह कांके अंचल की जुमार नदी, गैरमजरूआ जमीन और बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के नाम अर्जित जमीन को ही निपटाने में लग गया था। नदी के के किनारे जमीन को समतल कर उसे बेचने की फिराक में जुट गया था। उसने कई लोगों से गिफ्ट में जमीन देने का भी वादा कर डाला। इसमें कुछ बड़े ओहदे पर काबिज लोगों की पत्नियां भी शामिल है।  सीएम के आदेश पर अबतक दो सरकारी मुलाजिमों पर गाज गिर चुकी है। कुछ वैसे सफेदपोश भी बेनकाब होंगे, जो भू-माफिया कमलेश कुमार से गाहे-बगाहे माल टानते रहे हैं। कुछ चेहरों तो चौंकाने वाले बेनकाब होंगे।

Read More :नहीं रहे तारक मेहता के नट्टू काका…

Read More :नहाने गया कोचिंग संचालक डूब गया, पत्‍नी की चित्‍कार से

Read More :बड़े बेटे ने ही मां-बाप, भाई और मासूम को मार डाला था

Read More :झारखण्ड के इस जिले में कांपी धरती, घरों से निकले लोग

Read More :फंदे से लटकी मिली मां-बेटी की लाश, रात को एक साथ…

Read More :बीच समंदर NCB की बड़ी कार्रवाई, शाहरुख खान बेटे समेत 8 हिरासत में, जानिये पूरा माजरा

Read More :BJP नेता जीतराम मुंडा के मर्डर में PLFI का कोई हाथ नहीं : दिनेश गोप

Read More :पूर्व मंत्री हाजी हुसैन को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात…

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...