Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों के स्वागत का अनूठा संगम गुरुवार को ओरमांझी में देखने को मिला। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, ओरमांझी प्रखंड के बैनर तले आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई सह सम्मान समारोह एवं नवनियुक्त सहायक आचार्यों के स्वागत कार्यक्रम ने पूरे शिक्षक परिवार को एक सूत्र में बांध दिया। ओरमांझी के पार्क पैलेस में आयोजित इस समारोह में सम्मान, आत्मीयता और भावनाओं का ऐसा माहौल बना कि कई क्षण यादगार बन गये। कार्यक्रम की शुरुआत सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान से हुई। शिक्षक परिवार की ओर से सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जिन शिक्षकों ने वर्षों तक बच्चों के भविष्य को संवारने का काम किया, उन्हें सम्मानित होते देख समारोह में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया।
नये शिक्षकों का हुआ जोरदार स्वागत
प्रखंड में हाल ही में नियुक्त सहायक आचार्यों तथा अंतर जिला स्थानांतरण के बाद पदस्थापित शिक्षकों का भी भव्य स्वागत किया गया। उन्हें बैच, माला और बुके देकर शिक्षक परिवार में शामिल होने की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में स्वागत के इस दृश्य ने नये शिक्षकों के उत्साह को और बढ़ा दिया। समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम ने अपने संबोधन में शिक्षक एकता, संगठन की मजबूती और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिये सभी शिक्षकों को आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करना होगा। विशिष्ट अतिथि ओरमांझी के DDO Naseem Ahmad ने शिक्षकों की भूमिका को समाज की नींव बताते हुये कहा कि एक शिक्षक ही भविष्य के नागरिकों का निर्माण करता है। उन्होंने शिक्षक परिवार की एकजुटता और शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन कर रहे प्रखंड अध्यक्ष सतीश बड़ाईक ने कहा कि शिक्षक केवल सेवा से सेवानिवृत्त होते हैं, लेकिन समाज और विद्यार्थियों के दिलों से कभी नहीं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का अनुभव और मार्गदर्शन जीवन भर समाज का पथप्रदर्शन करता रहता है। समारोह को सेवानिवृत्त शिक्षक Brijesh Kumar Mishra, राज्य प्रतिनिधि Arvind Kumar, उपाध्यक्ष Sajjad Haider और Phulendra Kumar Sahu समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी ने शिक्षकों के योगदान, संगठन की भूमिका और शिक्षा के भविष्य पर अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड सचिव संतोष कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष सहदेव कुमार, जयप्रकाश कुमार, अब्दुल रहमान अंसारी, युधिष्ठिर महतो, अशोक कुमार महतो, पंचित बेदिया, मो. जमाल अंसारी, दिनेश कुमार कच्छप, जीतमोहन पाल, विनोद कुमार सहित अनेक शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं,प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और सहायक आचार्य उपस्थित रहे।
इन शिक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई
अवधेश प्रसाद, बृजेश कुमार मिश्रा, रामेश्वर महतो, खुर्शीद अनवर, आशा कुमारी, मंजुला कच्छप, शांतनु मिश्रा, निर्मला कुजूर, संध्या रानी, पुष्पा लुगुन, सलोमी खाखा, प्रशांत कुमार मंडल सहित कई शिक्षकों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इसे भी पढ़ें : तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…
इसे भी पढ़ें : झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…
इसे भी पढ़ें : बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…
इसे भी पढ़ें : नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…
इसे भी पढ़ें : 15 साल का तूफान और अलग ड्रेसिंग रूम, मौका मिला तो टूट जायेगा ये रिकॉर्ड…












