RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में कारगर कदम बढ़ा दिया है। कृषि के साथ मत्स्य पालन और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भी राज्य आगे बढ़े,इसके लिए कार्य हो रहा है। राज्य के किसानों को खेती में सहायता देने के लिए सरकार किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये ऋण प्रदान कर रही है। योजना से कृषि के अलावा मत्स्य पालकों और दुग्ध उत्पादन से जुड़े किसानों को भी जोड़ कर ऋण प्रदान किया जा रहा है। अब तक राज्य के 24 जिलों में 2,01687 किसानों के केसीसी के आवेदन बैंक द्वारा स्वीकृत हुए हैं। इन लाभुकों के लिए ऋण के तौर पर 68,516 लाख रुपये मंजूर हुए हैं।
दुग्ध उत्पादकों के लिए भी ऋण
इसी तरह मत्स्य पालन के लिए 1359 लाभुकों का 7.345 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। दुग्ध उत्पादकों को डेयरी डेवलपमेंट के माध्यम से 2,452 लाभुकों के आवेदन स्वीकार कर बैंकों द्वारा 15.451 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। झारखण्ड स्टेट मिल्क फेडरेशन की ओर से 2,701 लाभुकों का 6.629 करोड़ रुपये का ऋण बैंकों द्वारा स्वीकृत हुआ है।
“राज्य के जरूरतमंद लोग योजनाओं का लाभ लें, इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा विशेष निर्देश मिला है। योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। राज्य के सभी किसानों को केसीसी का लाभ प्राप्त हो, इसके लिए विभाग कार्य कर रहा है।”
Read More :Income Tax Department में निकली VACANCY, जल्द करें आवेदन
Read More :Ayushman Bharat Yojana के हेल्थ पैकेज में बड़ा बदलाव, इन बड़ी बीमारियों का इलाज भी Cashless
Read More :सिमडेगा में पुलिस ने भारी मात्रा में चांदी के जेवरात सहित 2 तस्करों को दबोचा
Read More :Aryan Khan Drugs case : रेव पार्टी में गुप्त रूप से होता है बहुत कुछ, जानिए सच
Read More :घर लेने का सपना पूरा करेंगे ये बैंक, बस करना होगा ये काम
Read More :जेल से हुकूमत… देखें वीडियो
Read More :गला रेतकर रिटायर्ड फौजी को उतारा मौत के घाट
Read More :रेस हुई पुलिस और धरा गये ट्रांसफॉर्मर चोर, सुनें क्या बोलें एसपी
Read More :12043 चयनित शिक्षकों की फाइनल लिस्ट जारी
Read More :JEE एडवांस 2021: कल जारी होगी रिस्पांस शीट, जानें कब आएगा रिजल्ट
Read More :डाक विभाग में निकली बंपर VACANCY, इन पदों के लिए करें आवेदन
Read More :Assembly Recruitment 2021 : 10 वीं, 12 वीं और ग्रेजुएट कैंडिडेट्स करें Apply
Read More :शिक्षा विभाग में होगी 29 हजार पदों पर बहाली
Read More :ITI से Diploma करने वाले 2 हजार युवकों को मिलेगी नौकरी












