spot_img
spot_img
spot_img

इंडिगो पर 5 लाख का जुर्माना, जानिये 7 मई को रांची एयरपोर्ट पर क्‍या हुआ था

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : रांची एयरपोर्ट पर एक दिव्‍यांग बच्‍चे को फ्लाइट में नहीं बैठाने के मामले में DGCA ने इंडिगो पर 5 लाख का जुर्माना लगाया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। 21 दिन बाद मामले में कार्रवाई हुई है। यहां याद दिला दें कि 7 मई को इंडिगो ने रांची से हैदराबाद जा रही फ्लाइट से एक दिव्यांग बच्चे को उतार दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद एयरलाइंस ने सफाई देते हुये कहा था कि बच्चा फ्लाइट में चढ़ने से डर रहा था, उसकी स्थिति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस ने यह फैसला लिया था। मामले में वीडियो वायरल होने और ट्वीट पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संज्ञान लिया था। उन्‍होंने कहा था कि ऐसे रवैये के लिए जीरो टॉलरेंस है। किसी भी इंसान को इससे नहीं गुजरना चाहिए। मामले की खुद जांच कर रहा हूं, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। DGCA ने भी इंडिगो से रिपोर्ट मांगी थी। उन्होंने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया था। मामले की जांच के बाद विमानन कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। हालांकि, विमानन कंपनी ने दावा किया कि उस दिन उन्हें रांची के एक होटल में ठहराया गया और अगले दिन हैदराबाद भेजा गया।

बता दें कि 7 मई को दिव्यांग बच्चा अपने मां-बाप के साथ रांची से हैदराबाद जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट आया था। इस दौरान उसे इंडिगो की रांची-हैदराबाद फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया। बच्चे के मां-बाप कंपनी के कर्मचारी से मिन्नतें करते रहे, लेकिन उनके कांनों में जू तक नहीं रेंगा। फ्लाइट में जाने वाले सह यात्रियों ने भी फ्लाइट में सहयोग का भरोसा कंपनी के कर्मियों को दिया था, लेकिन कंपनी के कर्मियों ने बच्चे को फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत नहीं दी। मामले को तूल पकड़ता देख बिरसा मुंडा एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने भी इस मामले में उस दिन की CCTV फुटेज खंगाली थी।

इसे भी पढ़ें : पहले लिखी “How to K ill Your Husband” किताब, फिर लगा दिया पति को ठिकाना

इसे भी पढ़ें : प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : अफसरों की काली कमाई पर अय्याशी और फुटानी दिखी इनके आंगन… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : IAS पूजा मैडम की रिमांड अवधि क्या बढ़ी, एक पावरफुल IAS का परिवार दुबई टूर पर… देखें

इसे भी पढ़ें : चु म्मा मांगने वाला प्रिंसिपल सस्पेंड, देखिये और सुनिये कैसे मांग रहा था K iss

इसे भी पढ़ें : SP कोठी से महज 250 मीटर दूर 1 करोड़ का डाका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 10 लाख चाहिये तो चढ़ाईये 25 हजार का चढ़ावा, डरिये नहीं CCTV है शो-पीस

इसे भी पढ़ें : एक साथ प्रेग्‍नेंट, एक साथ डिलीवरी, बच्‍चे की लंबाई और वजन भी सेम, पढ़‍िये जुडवां बहनों से जुड़े रोचक तथ्‍य

इसे भी पढ़ें : Railway में निकली बंपर Vacancy, न परीक्षा न इंटरव्यू, 10वीं के मार्क्स पर होगा चयन

इसे भी पढ़ें : अब दर्शकों को देखने को नहीं मिलेगा ‘पुष्पा’ फिल्म का ब्रेस्ट टचिंग सीन, जानिए कारण

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...

लव मैरिज का भयानक अंत, लगा हत्या का इल्जाम, पति ये बोल गया…

Dumka : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र  जरुवाडीह गांव...

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...