Kohramlive Desk : अमेरिका में आजकल जुड़वा बहनों के एकसाथ मां बनने की स्टोरी चर्चा में है। जुड़वा बहनों ने एक ही अस्पताल में एक ही दिन बेटों को जन्म दिया। दिलचस्प बात यह है कि उनके बच्चों की लंबाई और वजन बराबर हैं। ये जुड़वां बहनें हैं- जिल जस्टिनियानी और एरिन चेप्लाक है। 5 मई को दोनों को एक साथ एक ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बच्चे होने के दो दिन बाद अस्पताल से एक साथ मिली छुट्टी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसा, अस्पताल में उन्होंने कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो बच्चों को जन्म दिया। जिल ने शाम 6:39 बजे अपने बेटे ओलिवर Oliver को जन्म दिया। इसके ठीक पांच घंटे बाद रात 11:31 बजे एरिन ने अपने बेटे सिलयास को जन्म दिया। बच्चे और मां बिल्कुल स्वस्थ थे। दो दिन बाद ही अस्पताल से उन्हें एक साथ छुट्टी दे दी गई।

एक साथ किया था प्रेग्नेंसी का प्लान
गौरतलब है कि जिल और एरिन दोनों ने एक साथ ही प्रेग्नेंसी के लिए प्लान किया था। उन्हें तब पता नहीं था कि एक ही दिन दोनों मां भी बनेंगी। प्रेग्नेंसी के समय दोनों बहनें अलग-अलग शहरों में रहती थीं, लेकिन डिलीवरी से ठीक पहले साथ रहने लगीं। जिल कहती हैं कि प्रेग्नेंसी के हर चरण में हमने एक-दूसरे का भरपूर सहयोग किया था। उनके पतियों ने भी उनकी मदद की। जिल और एरिन दोनों वर्किंग वुमन हैं।

Read More : 4 दिन और बढ़ी IAS पूजा सिंघल और CA सुमन कुमार की रिमांड,जानिये पूजा के वकील ने क्या कहा…
Read More : भीषण गर्मी में बढ़ा जल संकट, कल से इन कॉलोनियों में नहीं आएगा पानी
Read More : सांवली सूरत देख बिदका दूल्हा, क्या कर डाला देखें….
Read More : अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ाया शाहिद, देखें…
Read More : खूंटी से दूसरे राज्यों में जाता है अफीम, देखें
Read More : 3 IPS अधिकारियों का तबादला, जानिये कौन कहां गये
Read More : SBI ग्राहक ध्यान दें: कल से लागू हो गया यह नया नियम, जान लें वरना…
Read More : कहीं आप गैसलाइटिंग के शिकार तो नहीं हो रहे ? जानिए वर्ना….
Read More : नल-जल योजना की पाइप की कर रहे थे चोरी, 5 को खदेड़कर पकड़ा














