Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों को हैरान कर दिया। एक कोबरा अपने शिकार के पीछे इतना आगे बढ़ गया कि खुद ही मुसीबत में फंस गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और आखिरकार वन विभाग को हस्तक्षेप करना पड़ा।
शिकार की तलाश में शुरू हुई दौड़, फिर बदल गया पूरा खेल
मामला महेशपुर प्रखंड के सिलमपुर गांव का है। ग्रामीण असगर शेख के घर के आंगन और आसपास के इलाकों में चूहों की संख्या काफी अधिक है। बताया गया कि इन्हीं चूहों का शिकार करने के लिए एक कोबरा वहां पहुंचा। कोबरा की नजर एक बड़े चूहे पर पड़ी। इसके बाद उसने उसे अपना शिकार बनाने के लिये पीछा करना शुरू कर दिया। काफी देर तक चूहा इधर-उधर भागता रहा और कोबरा उसके पीछे लगा रहा। आखिरकार चूहा अपने बिल में घुस गया।
बिल के अंदर क्या हुआ, यही बना पूरे गांव में चर्चा का विषय
चूहा जैसे ही बिल में घुसा, कोबरा भी उसका पीछा करते हुये अंदर चला गया। वहां उसने चूहे को अपना शिकार बना लिया। लेकिन शिकार करने के बाद कहानी ने नया मोड़ ले लिया। चूहा खाने के बाद कोबरा का पेट फूल गया और उसका आकार बढ़ गया। इसी वजह से वह बिल के अंदर ही फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। जब घर के मालिक असगर शेख की नजर उस पर पड़ी तो वे हैरान रह गये। देखते ही देखते यह खबर आसपास के गांवों में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग सांप को देखने पहुंच गये।
वन विभाग की टीम पहुंची, तब मिली राहत
सांप के बिल में फंसे होने की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी असराफुल शेख मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। असराफुल शेख ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप करीब 4.5 फीट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा है, जिसे चश्माधारी नाग भी कहा जाता है। यह बेहद जहरीला और खतरनाक प्रजाति का सांप है। उन्होंने बताया कि कोबरा की उम्र लगभग 12 से 13 वर्ष आंकी गई है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से घने जंगल में छोड़ दिया गया। वनकर्मी ने समय पर सूचना देने के लिये ग्रामीणों का आभार जताया और लोगों से वन्यजीवों की सुरक्षा में वन विभाग का सहयोग करने की अपील की।![]()
इसे भी पढ़ें : सुबह 3 बजे घर से निकले थे वासुदेव, कुछ घंटों बाद मिली ऐसी खबर कि मच गया कोहराम…
इसे भी पढ़ें : झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें : श’वयात्रा में क्यों बोला जाता है ‘राम नाम सत्य है,’ इसके पीछे छुपा रहस्य… जानें
इसे भी पढ़ें : दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…
इसे भी पढ़ें : इस बारिश अपने घर को बनाइये ‘स्टाइलिश और मच्छर-फ्री,’ जानें…












